हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, मिलेगी अपार सफलता, पंडित सुरेश पांडेय से जानें विस्तार में

Video: हिन्दू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को ध्यान, योग, अध्ययन और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार में जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन-से कार्य करने से अपार सफलता प्राप्त होती है?

विज्ञापन

Video: हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त का विशेष महत्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सूर्य उदय से लगभग डेढ़ घंटे पूर्व का समय होता है, जो प्रायः सुबह के लगभग 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच की अवधि होती है। सदियों से यह समय ध्यान, योग, अध्ययन और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

इस समय सूर्य उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में होते हैं, इसके बाद जब सूर्यदेव पूर्व दिशा में होते हैं, तो सूर्योदय होता है। लेकिन इससे पहले सूर्य जिस दिशा में होते हैं, वह काफी चमत्कारी और फलदायी माना गया है। इस समय सूर्य ब्रह्म मुहूर्त से गुजर रहे होते हैं। हिन्दू धर्म की मान्यता है, इस मुहूर्त में कुछ काम करने से जीवन में उन्नति होती है और सफलता प्राप्त होती है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार में जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन-से कार्य करने से अपार सफलता प्राप्त होती है? देखें यह वीडियो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola