हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से

हिन्दू धर्म में गोत्र एक प्राचीन वंश परंपरा है। हिंदू धर्म में, गोत्र का उपयोग विवाह और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तव में गोत्र क्या है, क्यों महत्वपूर्ण है और शादी-विवाह से पहले गोत्र मिलान क्यों किया जाता है?

विज्ञापन

आपने भी नोटिस किया होगा कि पूजा-पाठ से पहले या कोई विशेष धार्मिक रस्मो-रिवाज के समय पंडित पूछते हैं कि ‘आपका गोत्र क्या है’ या ‘अपने गोत्र का नाम लीजिए’। ऐसे जिन्हें अपने गोत्र का नाम मालूम नहीं होता है, वे अपने बड़े-बुजुर्गों से पूछते हैं कि उनका गोत्र क्या है। तब आपने यह भी नोटिस किया होगा कि जब वे इसका उत्तर देते हैं, तो उनके जवाब में एक गर्व का पुट होता है। तो क्या गोत्र से संबंधित होना, इतने गर्व की बात है?

अक्सर शादी-विवाह से पहले जब कुंडली मिलान किया जाता है, तो सबसे पहला सवाल होता है कि दूल्हा-दुल्हन किस गोत्र के हैं। जब यह मालूम होता है कि ये दोनों एक ही गोत्र से हैं, तो आगे कुंडली मिलान किया ही नहीं जाता है। रिश्ते की बात वहीं खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं, गोत्र क्या है, हिन्दू धर्म में यह इतना महत्व क्यों रखता है और शादी-विवाह से पहले गोत्र मिलान क्यों किया जाता है?

ये भी पढ़ें: ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इन त्रिदेव में महान कौन हैं? महर्षि भृगु ने ऐसे की पहचान, जानें पूरी कथा!

विज्ञापन

गोत्र का अर्थ

सनातन धर्म में गोत्र का विशेष महत्व है। यह शब्द दो अक्षरों ‘गो’ और ‘त्र’ से मिलकर बना है। ‘गो’ का अर्थ: इंद्रियां (हमारे शरीर की पांच ज्ञानेंद्रियां और पांच कर्मेंद्रियां) और ‘त्र’ का अर्थ: रक्षा करना। इस प्रकार, गोत्र का शाब्दिक अर्थ हुआ, ‘जो इंद्रियों की रक्षा करता है।’ इसका एक गहरा आध्यात्मिक संकेत यह है कि कोई शक्ति या परंपरा हमारी रक्षा कर रही है।

कितने गोत्र हैं?

हिन्दू धर्म के वर्तमान गोत्र का संबंध ऋषि-मुनियों से जोड़ा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, पहले केवल 4 गोत्र थे, जो 4 ऋषियों से जुड़े थे। ये ऋषि थे- अंगिरा, कश्यप, वशिष्ठ और भगु। कुछ समय के बाद इन ऋषियों के नाम की शृंखला में जमदग्नि, अत्रि, विश्वामित्र और अगस्त्य भी जुड़ गए। इस प्रकार हिन्दू धर्म में व्यावहारिक रूप में ‘गोत्र’ से आशय ऋषिकुल की पहचान से है, जो वर्तमान में 8 मानी गई हैं।

विज्ञापन

जब गोत्र पता न हो तो क्या करें?

शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को अपने ‘गोत्र’ की जानकारी न हो, तो वह ‘कश्यप’ गोत्र का उच्चारण करना चाहिए। इसका कारण यह है कि महर्षि कश्यप के अनेक विवाह हुए थे और उनके कई पुत्र थे। चूंकि उनके वंशज व्यापक रूप से फैले हुए थे, इसलिए जिन व्यक्तियों को अपने गोत्र की जानकारी नहीं होती, उन्हें ‘कश्यप’ ऋषिकुल से संबंधित माना जाता है।

विवाह से पहले इसलिए करते हैं गोत्र मिलान

गोत्र का मुख्य रूप से उपयोग धार्मिक अनुष्ठान और विवाह के समय किया जाता है। हिन्दू धर्म में जब किसी लड़के और लड़की का विवाह तय किया जाता है, तो सबसे पहले उनके परिवार एक-दूसरे का गोत्र पूछते हैं। यदि दोनों का गोत्र एक ही होता है, तो आमतौर पर यह विवाह नहीं किया जाता। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता है, लड़के और लड़की का गोत्र समान होने का मतलब यह है वे एक ही ऋषि के वंशज हैं और उनके बीच रक्त संबंध है। इस नियम का उद्देश्य आनुवंशिक विकारों को रोकना और परिवारों में स्वस्थ संतति सुनिश्चित करना होता है। इसलिए हिन्दू धर्म में सगोत्रीय विवाह वर्जित है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये 5 राशियां बिना सोचे-समझे करती हैं खर्च, फिजूलखर्ची में हैं अव्वल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola