हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जल्दी होना चाहते हैं धनवान, अपनाएं ये वास्तु उपाय, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Wealth Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र का उद्देश्य है व्यक्ति को निरोग, सुखी और संपन्न बनाने में सहायता करना। इस शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष वास्तु उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और आप जल्दी ही धनवान बन सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Wealth Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र एक कल्याणकारी शास्त्र है। इस शास्त्र का उद्देश्य घर (मकान) और स्थापत्य की संरचना और व्यवस्था में शुभता के माध्यम से व्यक्ति और परिवार को निरोग, सुखी और संपन्न बनाने में सहायता करना है। इस शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं, कुछ विशेष वास्तु उपाय जिसे करने से जल्दी ही बरकत होती है, घर धन-धान्य से भर जाता है और आप देखते-देखते धनवान बन सकते हैं।

धनवान होने के वास्तु टिप्स

मां अन्नपूर्णा की पूजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर या पूजा स्थान पर अरवा चावल के ढेर पर मां अन्नपूर्णा को स्थापित करें और हर रोज उनकी विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से घर में अन्न और धन का भंडार हमेश भरा रहता है।

मां लक्ष्मी और शंख की पूजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शंख का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है। आपको घर के मंदिर या पूजा स्थल पर एक शुभ शंख जरूर रखना चाहिए। धन की देवी लक्ष्मीजी के साथ ही रोजाना शंख की पूजा करने से जल्द ही धन संकट दूर हो जाते हैं और नए-पुराने कर्ज भी समाप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन

इस दिशा को रखें स्वच्छ

धन के दाता भगवान कुबेर देवताओं के खजांची हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है। इसलिए घर की इस दिशा में बहुत भारी-भरकम सामान नहीं रखना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की उपस्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन

झाड़ू छुपाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में धन की आमद बढ़ानी है, तो आपको घर में झाड़ू को ऐसी जगह छुपाकर रखनी चाहिए, जहां आसानी से किसी की नजर न पड़े। मान्यता है कि झाड़ू के संबंध देवी लक्ष्मी से है। साथ ही, झाड़ू को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए या न ही पैरों के नीचे नहीं आने देना चाहिए।

सुबह-सुबह करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर रोज सुबह उठते ही सबसे पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल देने चाहिए। इस वास्तु के नियम का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की आमद के नए-नए स्रोत विकसित होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola