Lal Kitab ke Upay: कई बार खर्च माकूल वजहों से होते हैं, जैसे आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं या फैमिली मेंबर में से किसी को सीरियस हेल्थ इश्यू हो सकती है। जाहिर है इलाज पर काफी व्यय होता है। इन खर्चों पर आपका नियंत्रण नहीं होता है। बच्चों की पढ़ाई, उनकी कोचिंग या कोई महंगी कोर्स आमदनी से अधिक खर्च की वजह हो सकती है। हालांकि यह एक प्रकार का निवेश है, लेकिन यह एक जेन्युइन खर्च है, जो अक्सर जेब ढीली करवा देता है।
वहीं, घर में शादी या कोई मांगलिक कार्य भी हाथ खाली कर देता है। कहने का मतलब है कि सही और खास वजह से होने वाले खर्चे भी कमर तोड़ सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को बिना सोचे-समझे या फिजूलखर्ची की आदत होती है, तो वैसे लोग अक्सर आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। उपायों की पुस्तक लाल किताब में ऐसे अनेक उपाय बताए गए हैं, जो आपकी धन संकट की समस्या को दूर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
धन आमद के उपाय
वजह चाहे जो हो, यदि हाथ में पैसा नहीं टिकता है, कमाई से अधिक खर्च है, तो धन की आमद बढ़ाने के लिए लाल किताब का यह उपाय किसी महीने की शुक्ल पक्ष की गुरुवार को करें। 5 रुपये के दो सिक्कों के साथ मिटटी के एक बाउल या छोटे गमले में थोड़े सूखे धनिए बो दें और उसे घर की उत्तर दिशा में रख दें। जब धनिए पौध पूरी तरह से विकसित हो जाए, तो गुरुवार के दिन ही बाउल या गमले में से सिक्के निकाल लें। एक सिक्का घर या दुकान में धन रखने वाली जगह पर रखें और दूसरा सिक्का अपनी वॉलेट या पर्स में रखें। इससे शीघ्र ही धन की अमाद बढ़ने लगेगी।
स्वास्थ्य लाभ के साथ धन-वृद्धि के उपाय
लाल किताब की इस उपाय के मुताबिक, एक कांच की कटोरी को शुद्ध समुद्री नमक से भर कर घर के उत्तर-पश्चिम कोने रखें और हर आठवें दिन पर इसे बदलते रहें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और धन की आमद तेजी आएगी। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए घर में पोछा लगाने के पानी में हर रोज थोड़ा-सा समुद्री नमक मिलाएं और फिर पोछा लगाएं। इससे आपकी और परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने लगेंगी और आपकी जेब भरी-भरी रहेगी।
ग्रह शांति के साथ धन के उपाय
लाल किताब में बताए गए इस उपाय के अनुसार, एक सूखे नारियल में बीच से सुराख बना कर उसमें आटा, चीनी, तिल और गुड़ भर दें। अब एक ऐसे बरगद पेड़ की तलाश करें, जो सुनसान स्थान पर हो। फिर किसी शनिवार को सूरज ढलने के बाद उस नारियल को बरगद पेड़ की उत्तर दिशा में जमीन में दबा दें। इस उपाय से न केवल ग्रह दोष खत्म होंगे बल्कि धन संकट भी जल्द दूर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 hr agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
3 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
20 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
22 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines