Premanand Ji Maharaj Pravachan: सनातन धर्म में नाम जाप का खास महत्व है, जिसे एक प्रभावी और महत्वपूर्ण पूजा विधि माना जाता है. इसके जरिए मन और आत्मा को सीधे ईश्वर से जोड़ा जा सकता है. ये मंत्र जाप से बहुत अलग है क्योंकि इससे जुड़े कठोर नियम नहीं हैं. देवी-देवताओं का नाम जाप कोई भी व्यक्ति, किसी भी अवस्था में कभी भी व कहीं पर भी कर सकता है. यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं या कथावाचक प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं तो आपने इस बात पर जरूर ध्यान दिया होगा कि बाबा हमेशा नाम जाप के बारे में बात करते हैं. उनका मानना है कि नाम जाप से किसी भी संकट को टाला जा सकता है. वो हर परेशानी में राधा नाम जपने की सलाह देते हैं.
राधा रानी और कृष्ण जी की सेवा-भक्ति में लीन कथावाचक प्रेमानंद महाराज (वृंदावन वाले) के अनुसार, रात में सोते हुए भी नाम जाप किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सोते हुए कैसे नाम जाप किया जा सकता है.
सोते समय भी क्या किया जा सकता है नाम जाप?
कथावाचक प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘सोते समय नाम जाप कैसे किया जाता है? कहा जाता है कि 24 घंटे जाप करना चाहिए, लेकिन सोने में तो 6 से 7 घंटे व्यतीत हो जाते हैं. ऐसे में इस दौरान नाम जाप का लाभ कैसे पाएं?’
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ‘नाम जाप करते हुए सोना चाहिए. यदि नाम जाप करते हुए आपको नींद आ जाए तो सोने में जितना समय जाएगा, उसे समाधि भजन माना जाएगा.’ बता दें कि शास्त्रों में बताया गया है कि समाधि भजन का फल भक्त को कभी न कभी जरूर मिलता है.
मरते हुए भगवान का नाम लेना क्यों जरूरी है?
इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ‘जैसे मरते हुए समय यदि कोई व्यक्ति देवी-देवता का स्मरण या नाम जाप करता है तो उसे भगवत प्राप्ति होती है. ऐसे ही सोते हुए नाम जाप से भी लाभ होता है’
ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत
नाम जाप के लाभ
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, नाम जाप से मन शांत होता है और एकाग्रता शक्ति बढ़ती है. साथ ही व्यक्ति को क्रोध, लालसा, मोह और गलत संगत आदि नकारात्मक चीजों से मुक्ति मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
13 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
20 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines