New Year 2026 New Niyam Of Mandir: नए साल पर अक्सर लोग धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए जाते हैं. यदि आप भी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, जम्मू और कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर या उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, मंदिरों में भीड़ बेकाबू न हो व किसी भी भक्त को हानि न हो, इसके लिए इन मंदिरों के प्रशासन ने मंदिर के कुछ नियमों में बदलाव किया है.
बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के मुख्य सेवायत पुजारी आशीष गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि ‘इस समय मंदिर में बहुत भीड़ है. 25 दिसंबर के बाद से मंदिर में पैर रखने की जगह नहीं है.’ इसी के आगे उन्होंने निवेदन किया कि ‘बिहारी जी यहीं वृंदावन में रहेंगे. आप यहां साल में कभी भी आ सकते हैं, लेकिन 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन न आएं.’
इसके अलावा 1 जनवरी 2026 तक वृंदावन आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग रहेगी. साथ ही मंदिर तक भारी और कमर्शियल वाहन ले जाने पर रोक लग गई है, जबकि छोटे वाहनों को सीमित जगह तक जाने की इजाजत है.
- दर्शन का समय- सुबह 7 बजे से दोपहर दोपहर 12:30 तक और शाम 4:15 से रात 9:30 मिनट तक
ये भी पढ़ें- क्या आप भी बांके बिहारी जाने का बना रहे प्लान? बदल गया है मंदिर जाने का रास्ता; जानें पूरी डिटेल
महाकालेश्वर मंदिर
नए वर्ष 2026 के मौके पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होने के लिए आते हैं. ऐसे में मंदिर प्रशासन ने 25 दिसंबर 2025 से लेकर 5 जनवरी 2026 तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है. इसके अलावा 1 जनवरी 2026 के लिए भस्म आरती की ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं होगी.
- दर्शन का समय- सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक
वैष्णो देवी मंदिर
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा की समय सीमा निर्धारित की है. श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) मिलने के बाद 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी, जबकि दर्शन करने के 24 घंटे के अंदर बेस कैंप यानी कटरा वापस लौटना होगा.
बता दें कि वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी हो गया है, जो कि श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है. वहीं, रात 12 बजे तक कटरा रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन सेंटर खुलता है.
- दर्शन का समय- सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
6 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
13 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines