Vivah Panchami 2025: आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन व्रत रखा जाता है और माता सीता और भगवान राम की पूजा का महत्व होता है. यह दिन माता सीता और भगवान राम की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है. आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर का ध्वजारोहण भी किया जा रहा है. ऐसे में यह दिन बहुत ही खास है. आज विवाह पंचमी पर पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं.
विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त
आज विवाह पंचमी के दिन अयोध्या के राम मंदिर का ध्वजारोहण किया जा रहा है. इसके लिए दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक का मुहूर्त तय किया गया है. आप इस शुभ मुहूर्त में विवाह पंचमी की पूजा कर सकते हैं. यह समय पूजा के लिए उत्तम रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त और गोधुलि मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Vivah Panchami Vrat Katha: विवाह पंचमी के दिन जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
विवाह पंचमी पूजा विधि
विवाह पंचमी व्रत के दिन पूजा के लिए सुबह स्नान आदि कर लें और घर के मंदिर की सफाई कर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें और मिठाई से भोग लगाएं. पूजा के बाद राम-सीता विवाह की कथा पढ़ें और आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण करें.
विवाह पंचमी का महत्व
विवाह पंचमी का पर्व माता सीता और भगवान राम की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत करना दाम्पत्य सुख और पति की दीर्घायु के लिए शुभ होता है. विवाह पंचमी के दिन देशभर के मंदिरों में राम-सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
59 mins agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
17 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
21 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
22 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines