Vivah Panchami 2025: आज है विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Vivah Panchami 2025: आज 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह पर्व मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाया जाता है. विवाह पंचमी पर माता सीता और भगवान राम की पूजा करने से जीवन सुखमय होता है.

Vivah Panchami 2025

Photo Credit- News24GFX

Vivah Panchami 2025: आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन व्रत रखा जाता है और माता सीता और भगवान राम की पूजा का महत्व होता है. यह दिन माता सीता और भगवान राम की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है. आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर का ध्‍वजारोहण भी किया जा रहा है. ऐसे में यह दिन बहुत ही खास है. आज विवाह पंचमी पर पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

आज विवाह पंचमी के दिन अयोध्या के राम मंदिर का ध्‍वजारोहण किया जा रहा है. इसके लिए दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक का मुहूर्त तय किया गया है. आप इस शुभ मुहूर्त में विवाह पंचमी की पूजा कर सकते हैं. यह समय पूजा के लिए उत्तम रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त और गोधुलि मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

विवाह पंचमी पूजा विधि

विवाह पंचमी व्रत के दिन पूजा के लिए सुबह स्नान आदि कर लें और घर के मंदिर की सफाई कर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें और मिठाई से भोग लगाएं. पूजा के बाद राम-सीता विवाह की कथा पढ़ें और आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण करें.

विज्ञापन

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी का पर्व माता सीता और भगवान राम की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत करना दाम्पत्य सुख और पति की दीर्घायु के लिए शुभ होता है. विवाह पंचमी के दिन देशभर के मंदिरों में राम-सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ