Vivah Panchami के दिन 12 राशियों की सभी टेंशन होगी दूर! करें ये उपाय

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के शुभ दिन कुछ विशेष उपाय करने से 12 राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। यहां तक कि लव लाइफ में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं विवाह पंचमी की सही तिथि और इस दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

Vivah Panchami 2024

विवाह पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय...

Vivah Panchami 2024: भगवान राम और सीता माता को समर्पित विवाह पंचमी के दिन का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। ये पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। साल 2024 में विवाह पंचमी का पर्व 06 दिसंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से विवाह पंचमी के दिन देवी सीता और राम जी की पूजा करते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहती हैं। कपल के बीच प्रेम बढ़ता है और मनमुटाव दूर होते हैं।

विज्ञापन

इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से देवी-देवताओं से मनचाहा वर भी प्राप्त किया जा सकता है। चलिए जानते हैं विवाह पंचमी के अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

विवाह पंचमी के दिन राम जी और माता सीता की पूजा करने के बाद मेष राशि के जातक देवी को वस्त्र और लाल रंग की चूड़ियां चढ़ाएं। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा और जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।

वृषभ राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो विवाह पंचमी के दिन राम जी और सीता माता की साथ में पूजा करें। उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

हरे रंग की चूड़ियां इस शुभ दिन माता सीता को चढ़ाने से मिथुन राशि के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही आपको पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि

विवाह पंचमी के दिन कर्क राशि के जातक यदि राम जी को पीले वस्त्र अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की कमी से जल्द मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

विवाह पंचमी के दिन सिंह राशि के जातक यदि माता सीता को गुलाबी और राम जी को पीले रंग के फूल चढ़ाते हैं, तो इससे उन्हें देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और खुशहाली का वास होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

विवाह पंचमी के दिन कन्या राशि के जातक यदि श्री सीता चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली का वास होगा।

तुला राशि

यदि आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विवाह पंचमी के शुभ दिन देवी सीता को गुलाबी रंग की चूड़ियां अर्पित करें। इससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विवाह पंचमी के दिन वृश्चिक राशि के जातक यदि सच्चे मन से देवी सीता की पूजा करते हैं और उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करते हैं, तो इससे उनके जीवन में प्रेम बढ़ेगा और पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा।

धनु राशि

भगवान राम को गुड़ का भोग लगाना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में सकारात्मकता का वास होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

विवाह पंचमी के दिन मकर राशि के जातक यदि राम जी की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए श्री राम चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक विवाह पंचमी के दिन यदि देवी सीता को खीर का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अलावा जीवन में चल रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आप जीवन में चल रही विभिन्न परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विवाह पंचमी के दिन श्री सीता चालीसा का पाठ करें। राम जी और माता सीता की पूजा करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे आपके उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ