Vishwakarma Puja 2025: आज विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर भगवान विश्वकर्मा की पूरे मनोभाव से पूजा की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही रावण की लंका से लेकर श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी तक का निर्माण किया था. हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का अत्यधिक महत्व होता है और माना जाता है कि इस दिन पूजा करने पर सभी काम बन जाते हैं. वहीं, विश्वकर्मा पूजा पर कारखानों, दुकानों और दफ्तर समेत औजारों और मशीनों की पूजा की जाती है. विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) इस साल आज 17 सितंबर के दिन पितृ पक्ष में मनाई जा रही है जिस चलते शॉपिंग को लेकर लोगों में असमंजर की स्थिति बन रही है. लेकिन, अगर श्राद्ध कार्य पूरा कर लिया जाए तो पितरों को नाराज किए बिना विश्वकर्मा पूजा करके शॉपिंग की जा सकती है. ऐसे में यहां जानिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा किस मुहूर्त में संपन्न की जा सकती है और शॉपिंग के लिए सही समय क्या है.
विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त | Vishwakarma Puja Shubh Muhurt
विश्वकर्मा जंयती पर पूजा करना शुभ होता है. सुबह 6:07 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जा सकती है. इसके बाद मशीनों और औजार वगैरह की सफाई कर सकते हैं.
विश्वकर्मा पूजा के दिन शॉपिंग का शुभ मुहूर्त (Shopping Muhurt On Vishwakarma Puja)
इस साल पितृ पक्ष होने के चलते विश्वकर्मा पूजा पर शॉपिंग के 2 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. पहला मुहुर्त चर मुहूर्त है जो दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में गैजेट्स, वाहन, मकान या मशीन वगैरह की खरीदारी की जा सकती है.
दूसरा शुभ मुहूर्त लाभ चौघड़िया मुहूर्त है जो शाम 5:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में घड़ी या कार समेत लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं. निवेश या व्यावसायिक सौदों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं (Vishwakarma Puja 2025 Wishes)
धन, वैभव, सुख–शान्ति देना
भय, जन–जंजाल से मुक्ति देन
संकट से लड़ने की शक्ति देना
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा…
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!
—————————
ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा के प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!
——————————–
तुम हो सकल सृष्टि कर्ता,
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता,
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे,
आपके दर्शन को हम भक्त तरसे.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!
——————————–
मिले सहारा आपका जब हमें,
हर गम जिंदगी से हो जाएं दूर,
हमेशा रहें हम आपके भक्त,
चमके हमारे चेहरे पर नूर.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!
——————————–
जय- जय श्री भुवन विश्वकर्मा
कृपा करें श्री गुरुदेव सुधर्मा
श्री अरु विश्वकर्मा माहि
विज्ञानी कहें अंतर नाही.
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं!
—————————–
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
13 mins agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
14 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
20 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
22 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines