Vinayak Chaturthi पर धन और खुशियों से भरेगा 12 राशियों का घर! करें इन चीजों का दान

Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी की सही तिथि और उन चीजों के बारे में, जिनका दान करना शुभ रहेगा।

Vinayak Chaturthi 2024

विनायक चतुर्थी पर जरूर करें इन चीजों का दान...

विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। साल 2024 में 5 दिसंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन राशि अनुसार किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

विनायक चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक यदि गेहूं का दान करते हैं, तो इससे उन्हें भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। बप्पा के आशीर्वाद से जल्द ही उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

वृषभ राशि

विनायक चतुर्थी के दिन चावल का दान करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में सुख और खुशहाली का आगमन होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आप गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन मनी प्लांट के पौधे का दान करें। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जातक को जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में खुशहाली का वास होगा।

सिंह राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन जरूरतमंद जातकों को शहद का दान करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन नींबू का दान करें। इससे आपको नवग्रहों की कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में खुशियों का सदा वास रहेगा।

तुला राशि

अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए इस शुभ दिन जरूरतमंद जातकों को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

लाल रंग के वस्त्रों का दान करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे आपको गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जीवन में चल रही परेशानियां भी जल्द समाप्त हो जाएंगी।

धनु राशि

यदि आपकी राशि धनु है, तो आप विनायक चतुर्थी के दिन किसी मंदिर में तुलसी के पौधे का दान करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से जल्द आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

विनायक चतुर्थी के दिन शमी के पौधे का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा, जिससे कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रह शांत होंगे।

कुंभ राशि

किसी भी मंदिर में विनायक चतुर्थी के दिन नीलकंठ की तस्वीर का दान करना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको गणेश जी के साथ-साथ शिव जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के शुभ दिन किसी मंदिर में केले के पौधे का दान करें। इस उपाय से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ