Vijayadashami 2026 Shri Ram Mantra: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी. रावण को युद्ध में हराकर उन्होंने माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इसी तिथि पर हर साल दशहरा मनाया जाता है. दशहरा के दिन रावण दहन करने की परंपरा चली आ रही है. भगवान राम की रावण पर जीत को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं. इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जानते हैं.
विजयादशमी पर राम जी की पूजा
विजयादशमी का दिन अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है. विजयादशमी पर राम जी की पूजा करने के साथ ही राम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा है. आप दशहरा पर सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद घर के मंदिर की सफाई कर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें. राम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. आप विधि-विधान से पूजा के बाद मंत्रों का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Aparajita Puja 2026: लंका पर विजय से पहले भगवान राम ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध और दशहरा से जुड़ी बातें
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद पाने के लिए मंत्र
राम गायत्री मंत्र – आप भगवान राम की पूजा करने के दौरान राम जी के गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें. गायत्री मंत्र के जाप से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं.
ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो रामः प्रचोदयात्
बाधा निवारण मंत्र – जीवन में परेशानियों से मुक्ति और बाधाओं को दूर करने के लिए इस बाधा निवारण मंत्र का जाप करना चाहिए. आप 108 बार बाधा निवारण मंत्र का जाप करें.
श्री राम जय राम जय जय राम
संकटों से मुक्ति का मंत्र – भगवान राम के इस मंत्र का जाप करना संकटों से मुक्ति दिलाता है. जीवन की चुनौतियों को दूर करने और नकारात्मकता को खत्म करने के लिए इस संटक से मुक्ति के मंत्र का जाप करें.
ॐ क्लीं रामचन्द्राय नमः
विजय प्राप्ति का मंत्र – विजयादशमी के दिन आपको प्रभु श्रीराम के इस विजय मंत्र का जाप करना चाहिए. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और जीत के लिए विजय प्राप्ति मंत्र का जाप करें.
ॐ रामचन्द्राय नमः
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
2 hrs agoनवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए सही विधि और आरती
4 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
19 hrs agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
1 day agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoआज या कल, कब है नवरात्रि की अष्टमी? पंचांग से जानें तारीख और मुहूर्त
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines