हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत आज, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें मां गौरी की अराधना, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vijaya Parvati Vrat 2026: आज 27 जुलाई 2026, दिन सोमवार को विजया पार्वती व्रत का आरंभ हो रहा है. यह 5 दिवसीय व्रत होता है. इन दिनों भगवान शिव की पत्नी मां पार्वती की पूजा-अर्चना का विधान है. आइये विजया पार्वती व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरती के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Vijaya Parvati Vrat 2026: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर विजया पार्वती व्रत रखा जाता है. इसे जया पार्वती व्रत के नाम से भी जानते हैं. विजया पार्वती व्रत का पर्व 5 दिनों का होता है. इस दौरान 5 दिनों तक व्रत और पूजा-अर्चना की जाती है. सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए विजया पार्वती व्रत करती हैं. इसके अलावा कुंवारी कन्याएं यह व्रत शीघ्र विवाह और मनचाहे जीवनसाथी के लिए करती हैं.

विजया पार्वती शुभ मुहूर्त (Vijaya Parvati Vrat Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:16 ए एम से 04:58 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:37 ए एम से 05:40 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:43 पी एम से 03:38 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:15 पी एम से 08:18 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम से 12:49 ए एम, 28 जुलाई
प्रदोष काल – 07:15 पी एम से 9 बजकर 20 पी एम

विजया पार्वती व्रत पूजा विधि (Vijaya Parvati Puja Vidhi)

आज विजया पार्वती व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थान की सफाई कर मां पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. चौकी लगाकर मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित करने के बाद मां पार्वती के समक्ष धूप और दीप जलाएं. उन्हें श्रृंगार का सामान अर्पित करें. खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सुख-समृद्धि और धन को आकर्षित करेंगी ये 5 चीजें, गरीबी दूर करने के लिए अपनाएं वास्तु उपाय

शाम को प्रदोष काल में पूजा अवश्य करें. इस दिन प्रदोष काल में पूजा से विशेष लाभ मिलता है. पांच दिनों तक विजया पार्वती व्रत के दौरान रोजाना मां पार्वती की पूजा करें. इस दौरान 5 दिनों तक नमक का त्याग करें. विजया पार्वती व्रत में सिर्फ दूध, दही और फल ही खाएं. यह व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली और संतान सुख के लिए व्रत करना अच्छा होता है.

विज्ञापन

माता पार्वती की आरती (Mata Parvati Ki Aarti)

जय पार्वती माताजय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवीशुभ फल की दाता,
अरिकुल पद्म विनाशिनिजय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा,हरिहर गुण गाता,

सिंह को वाहन साजे,कुण्डल हैं साथा
देव वधू जस गावत,नृत्य करत ताथा,
सतयुग रूपशील अतिसुन्दर,नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी,सखियन संग राता,

विज्ञापन

शुम्भ निशुम्भ विदारे,हेमांचल स्थाता
सहस्र भुजा तनु धरि के,चक्र लियो हाथा,
सृष्टि रूप तुही हैजननी शिवसंग रंगराता
नन्दी भृंगी बीन लहीसारा जग मदमाता,

देवन अरज करतहम चित को लाता
गावत दे दे ताली,मन में रंगराता,
श्री प्रताप आरती मैया की,जो कोई गाता
सदासुखी नित रहतासुख सम्पत्ति पाता,

विज्ञापन

जय पार्वती माता

ये भी पढ़ें – Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल से इन दो राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहना होगा एक्स्ट्रा अलर्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola