Vijaya Ekadashi 2026 Upay: सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए विजया एकादशी के दिन का खास महत्व है. इस दिन न सिर्फ जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, बल्कि निर्जला व्रत भी रखा जाता है. विजया एकादशी को विजय (सफलता) दिलाने वाली एकादशी भी कहा जाता है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से विजया एकादशी का व्रत रखते हैं व पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार आज 13 फरवरी 2026, वार शुक्रवार को विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है.
चलिए अब जानते हैं महा पुण्यदायी विजया एकादशी व्रत के दिन विष्णु जी से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद पाने के लिए किए जाने वाले तीन अचूक उपायों के बारे में.
विजया एकादशी के उपाय
- विजया एकादशी के दिन प्रात: काल में पीपल के पेड़ की पूजा करें. पेड़ के पास घी का एक दीपक जलाएं और उसकी 7 बार परिक्रमा करें. इस दौरान विष्णु जी के नाम का जाप करें. अंत में अपनी मनोकामना को बोलें और पूर्व में किए गए पापों के लिए माफी मांगें. ऐसा करने से आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही मनचाही इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.
- यदि आप किसी बहुत बड़ी परेशानी में फंसे हैं या आर्थिक तंगी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो विजया एकादशी के दिन प्रात: काल में अपने घर में विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. फिर एक पान का पत्ता लें. उस पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखकर विष्णु जी के चरणों में अर्पित करें. घी का एक दीपक जलाएं. इस दौरान अपनी इच्छा को बोलते रहें. अगले दिन व्रत का पारण करने के बाद उस पत्ते को घर की तिजोरी में पीले कपड़े में बांधकर रख दें. ऐसा करने से आप परेशानियों से दूर रहेंगे और आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे.
- विष्णु जी से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए विजया एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करें. साथ ही व्रत रखें और रात के समय फल, वस्त्र, दाल, तिल, हल्दी और मिठाई आदि पीले रंग की चीजों का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी पर पीले रंग की चीजों का दान करने से पुण्य मिलता है. साथ ही पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशियों व धन का अच्छा तालमेल रहता है.
ये भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, वरना अधूरा रह जाएगी पूजा
विजया एकादशी व्रत का पारण कब करें?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 फरवरी 2026 को रखे जाने वाले विजया एकादशी व्रत का पारण कल 14 फरवरी 2026 को होगा. कल 14 फरवरी 2026 को आप सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजकर 14 मिनट के बीच विजया एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
21 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines