---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vijaya Ekadashi 2026 Upay: आज विजया एकादशी पर करें ये 3 उपाय, श्री हरि विष्णु की कृपा से पूरी हो सकती हैं मनचाही इच्छाएं

Vijaya Ekadashi 2026 Upay: देशभर में आज 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि विजया एकादशी पर कुछ विशेष उपायों को करके विष्णु जी से मनचाहा आशीर्वाद पाया जा सकता है. चलिए अब जानते हैं विजया एकादशी के महत्व और उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

Vijaya Ekadashi 2026 Upay: सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए विजया एकादशी के दिन का खास महत्व है. इस दिन न सिर्फ जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, बल्कि निर्जला व्रत भी रखा जाता है. विजया एकादशी को विजय (सफलता) दिलाने वाली एकादशी भी कहा जाता है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से विजया एकादशी का व्रत रखते हैं व पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार आज 13 फरवरी 2026, वार शुक्रवार को विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है.

चलिए अब जानते हैं महा पुण्यदायी विजया एकादशी व्रत के दिन विष्णु जी से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद पाने के लिए किए जाने वाले तीन अचूक उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

विजया एकादशी के उपाय

  • विजया एकादशी के दिन प्रात: काल में पीपल के पेड़ की पूजा करें. पेड़ के पास घी का एक दीपक जलाएं और उसकी 7 बार परिक्रमा करें. इस दौरान विष्णु जी के नाम का जाप करें. अंत में अपनी मनोकामना को बोलें और पूर्व में किए गए पापों के लिए माफी मांगें. ऐसा करने से आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही मनचाही इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.
  • यदि आप किसी बहुत बड़ी परेशानी में फंसे हैं या आर्थिक तंगी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो विजया एकादशी के दिन प्रात: काल में अपने घर में विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. फिर एक पान का पत्ता लें. उस पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखकर विष्णु जी के चरणों में अर्पित करें. घी का एक दीपक जलाएं. इस दौरान अपनी इच्छा को बोलते रहें. अगले दिन व्रत का पारण करने के बाद उस पत्ते को घर की तिजोरी में पीले कपड़े में बांधकर रख दें. ऐसा करने से आप परेशानियों से दूर रहेंगे और आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे.
  • विष्णु जी से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए विजया एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करें. साथ ही व्रत रखें और रात के समय फल, वस्त्र, दाल, तिल, हल्दी और मिठाई आदि पीले रंग की चीजों का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी पर पीले रंग की चीजों का दान करने से पुण्य मिलता है. साथ ही पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशियों व धन का अच्छा तालमेल रहता है.

ये भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, वरना अधूरा रह जाएगी पूजा

विजया एकादशी व्रत का पारण कब करें?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 फरवरी 2026 को रखे जाने वाले विजया एकादशी व्रत का पारण कल 14 फरवरी 2026 को होगा. कल 14 फरवरी 2026 को आप सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजकर 14 मिनट के बीच विजया एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 03:04 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola