Vidur Niti: महाभारत के प्रमुख पात्र और पांडवों के हितैषी महान ज्ञानी विदुर जैसे नीतिकार ने जीवन को सफल और समृद्ध बनाने के लिए कुछ मूलभूत नियम बताए हैं। विशेषकर आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने जो बातें कही हैं, वे आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। अगर इन 5 महत्वपूर्ण बातों को हम अपने जीवन में अपना लें, तो न केवल धन की कमी से छुटकारा मिलेगा, बल्कि जीवन भी सुखमय और सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं, ये विदुर नीतियां क्या हैं, जिससे आप जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकते हैं?
मेहनत और लगन से करें काम
विदुर नीति इस बात पर जोर देती है कि किसी भी सफलता की कुंजी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन है। बिना परिश्रम के मिला हुआ धन ज्यादा दिन नहीं टिकता। मेहनत से कमाया गया धन ही स्थायी होता है और आत्म-संतोष भी देता है।
ये भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: यदि निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाए, तो क्या करें? जानिए 7 सरल उपाय
जरूर बचाएं कमाई का हिस्सा
बुरे समय के लिए बचत करना बेहद जरूरी है। विदुर जी कहते हैं कि जो लोग अपनी कमाई का एक भाग बचाते हैं, वे संकट के समय में भी सुरक्षित रहते हैं। बचत आदत नहीं बल्कि एक जरूरत है। चाहे आमदनी कम हो या ज्यादा, थोड़ी बहुत बचत जरूर करें।
सही दिशा में करें धन निवेश
सिर्फ कमाना ही काफी नहीं है, धन का सही उपयोग और निवेश भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पैसे को व्यर्थ खर्च करने के बजाय उसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ से भविष्य में लाभ हो, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय या संपत्ति में निवेश कर लेना चाहिए।
अनावश्यक खर्चों से बचें
विदुर नीति कहती है कि धन को व्यर्थ नष्ट न करें। अनावश्यक खरीदारी, दिखावा और शौक के नाम पर खर्चा करना धीरे-धीरे आपको आर्थिक संकट की ओर ले जा सकता है। सिर्फ जरूरी और उपयोगी चीजों पर ही खर्च करें, तभी धन टिकेगा और बढ़ेगा।
धर्म और सेवा में लगाएं धन
विदुर मानते हैं कि धन का उपयोग दूसरों की भलाई के लिए भी करना चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करना, धर्म-कर्म में लगाना, समाज सेवा के कार्य करना, ये सब न केवल पुण्य का काम है बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा और आत्म-संतोष भी मिलता है।
ये भी पढ़ें: Iraj Meaning: हनुमानजी से जुड़ा है Lalu Yadav के पोते इराज का नाम, जानें मतलब और राशि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
42 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines