Vidur Niti: महाभारत के महान पात्र विदुर केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि गहरे जीवन-दर्शन के ज्ञाता भी थे। उनकी कही गई बातें आज भी हमारे जीवन में उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उस समय थीं। ‘विदुर नीति’ के अनुसार रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें कुछ बुरी आदतों को समय रहते पहचानना और छोड़ना चाहिए। खासकर जब बात लव लाइफ की हो, तो ये आदतें रिश्ते को जड़ से हिला सकती हैं। आइए जानते हैं, वे 3 ऐसी आदतें क्या हैं, जो यदि वक्त रहते ना सुधारी जाएं, तो सबसे प्यारा रिश्ता भी धीरे-धीरे बिखर सकता है?
रिश्ते में जहर घोलता है यह आदत
अगर आप अपने पार्टनर की बातों, भावनाओं या सोच का लगातार मजाक उड़ाते हैं या उन्हें नीचा दिखाते हैं, तो समझ लीजिए आप रिश्ते को खुद ही कमजोर कर रहे हैं। विदुर नीति कहती है कि बार-बार अपमान करना रिश्ते में जहर घोलता है। किसी भी संबंध की नींव ‘सम्मान’ पर टिकी होती है। जब आप बार-बार ताना मारते हैं, तो सामने वाला खुद को तुच्छ महसूस करने लगता है, और धीरे-धीरे भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है।
ये भी पढ़ें: ‘बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है’, यह अंधविश्वास या सच? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज
टूटती है भरोसे की दीवार
रिश्ते में सबसे ज़रूरी चीज होती है भरोसा। लेकिन जब बार-बार झूठ बोला जाए, बातें छुपाई जाएं या शक किया जाए, तो ये दीवारें दरकने लगती हैं। विदुर नीति के अनुसार, झूठ और शक भरोसे की दीवार तोड़ देता है। जहां झूठ और धोखा है, वहां प्रेम और स्थायित्व नहीं टिकता। रिश्ता मजबूत चाहिए तो पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी है।
भावनात्मक भूख बढ़ाता है ये काम
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की सबसे ज्यादा कमी है। लेकिन विदुर नीति स्पष्ट करती है कि प्रेम में समय देना सबसे बड़ा निवेश है। जब आप अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकालते, तो वो खुद को अकेला और अनचाहा महसूस करता है। यही अकेलापन रिश्ते को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
ये भी पढ़ें: क्या सच में किस्मत का आईना है इंसान का माथा? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
5 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
8 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
12 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
14 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
14 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines