हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vidur Niti: धीरे-धीरे आपको बर्बाद करती है ये 4 बुरी आदतें, सुधार लें वरना होगा नुकसान

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को अपने जीवन में अपनानी चाहिए. उन्होंने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातों के बारे में बताया है जो समाज में आपकी छवि को खराब करती है इन्हें छोड़ देने में ही भलाई है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vidur Niti: महाभारत के एक प्रमुख पात्रों में से एक हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री विदुर असीम बुद्धिमत्ता और अपनी नीतियों के लिए जाने जाते हैं. विदुर की शिक्षा और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी महाभारत काल में थीं. महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातों के बारे में बताया है जो समाज में व्यक्ति की छवि को खराब करती हैं. यह बुरी आदतें इंसान को अपने करीबियों से दूर कर देती हैं. व्यक्ति को इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए. अगर आप इन आदतों को नहीं छोड़ते हैं तो इससे समाज में आपकी छवि खराब होगी और नुकसान होगा.

अत्यधिक क्रोध का करें त्याग

इंसान को क्रोध करने से बचना चाहिए. क्रोध करने वाले व्यक्ति की समाज में छवि खराब होती है. क्रोध के कारण इंसान के सभी गुण धूमिल हो जाते हैं. क्रोधी व्यक्ति से उसके करीबी लोग भी दूर जाने लगते हैं. व्यक्ति को क्रोध करने की आदत को छोड़ देना चाहिए.

बंद करें खुद की तारीफ करना

कई लोग अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं यानी की खुद के मुंह से ही खुद की तारीफ करते हैं. विदुर कहते है जो लोग ऐसा करते है लोग उनसे दूरी बनाते हैं. समाज में लोग ऐसे व्यक्ति को पसंद नहीं करते हैं. जो लोग खुद अपनी तारीफ करते हैं लोग उनके मुंह पर हां में हां मिलाते हैं लेकिन उनकी इज्जत नहीं करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Grah Gochar February 2026: 4 ग्रह गोचर और 5 राजयोग, फरवरी में इन राशियों को होगा अपार धनलाभ

लालच करने की आदत छोड़ें

लालची व्यक्ति को लोग पसंद नहीं करते हैं. ऐसे लोगों को सभी बुरा मानते हैं और इससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं. महात्मा विदुर कहते हैं कि, लालची व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं होता है. इससे समाज में इंसान की छवि खराब होती है. लालची व्यक्ति जीवन में कभी भी सुकून से नहीं जी पाता है.

विज्ञापन

छोड़ें अधिक बोलने की आदत

अगर कोई इंसान बहुत ही अधिक बोलता है तो लोग उसकी ज्यादा बातों से चिढ़ने लगते हैं. लोग ऐसे व्यक्ति से पीछा छुड़ाना चाहते हैं. आपको अधिक बोलने की आदत को छोड़ देना चाहिए. विदुर नीति के अनुसार, इंसान को उतना ही बोलना चाहिए जितने की जरूरत हो. अधिक बोलना अच्छा नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola