Grah Gochar February 2026: 4 ग्रह गोचर और 5 राजयोग, फरवरी में इन राशियों को होगा अपार धनलाभ

Grah Gochar Rashifal February 2026: ग्रह नक्षत्र की दृष्टि से फरवरी का महीना बेहद खास रहने वाला है. फरवरी में चार बड़े ग्रह गोचर होंगे इनके प्रभाव से 5 राजयोग का निर्माण होगा. इन राजयोग के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

Grah Gochar Rashifal February 2026

Photo Credit- News24GFX

Grah Gochar Rashifal February 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन से राजयोग का निर्माण होगा. इन राजयोग के बनने से राशियों के लोगों के जीवन पर प्रभाव होगा. 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 6 फरवरी को शुक्र कुंभ में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा. इन चारों ग्रहों के एक ही राशि में होने से चतुर्ग्रही योग का निर्णाण होगा. इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, आदित्य मंगल योग, बुधादित्य योग बनेंगे. इनके प्रभाव से कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों पर इन राजयोग के बनने से लाभ होगा. मेष वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. आपकी कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं. व्यापार में बड़ी डील के होने से आपको लाभ होगा. निवेश से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

इन राजयोग के प्रभाव से कन्या वालों को तगड़ा फायदा होगा. आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है. व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से कोई अटका हुआ है तो इसमें सफलता मिल सकती है. नौकरी में बदलाव कर सकते हैं इससे आपको लाभ मिलेगा. अचानक से धनलाभ के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए राजयोग का बनना फलदायी होगा. आपके लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. लंबे समय से अटके हुए काम सफल होंगे और धन के मामलों में आपको लाभ मिलेगा. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आप अपने ऊपर खर्च कर सकेंगे इससे जरूरत पूरी होंगी और बेहतर महसूस करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ