News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vidur NIti: विदुर ने अपनी नीतियों में बताया है कि क्यों मनुष्य के पास पैसा आने के बाद भी नहीं रुकता? साथ ही यह भी बताया है कि कैसे गरीब से गरीब मनुष्य भी धनवान बन सकता है? आइए जानते हैं विदुर की उन 3 नीतियों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अमीर बन सकते हैं।
विदुर अपनी नीतिशास्त्र में कहते हैं कि अगर व्यक्ति को शराब, जुआ या स्त्री गमन की लत है तो वह राजा होते हुए भी रंक बन जाता है। यदि व्यक्ति इन व्यसनों को त्याग दे तो वह पैसों की बचत कर सकता है। विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को संकट का सामना धैर्यपूर्वक करना चाहिए। दूसरों की तरक्की देखकर कभी भी घबराना नहीं चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की नकल करता है, वह गलत रास्ते को अपनाकर धन कमाने लगता है। इसलिए आपके पास जो है, उसी में संतुष्ट रहें।
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति जितना कमाता है, उसे उसका कुछ हिस्सा अवश्य बचाना चाहिए। अपनी आमदनी के हिसाब से ही खर्च करें। मनुष्य में यह गुण पाया जाता है कि वह पैसा आते ही उसे खर्च करने की सोचने लगता है। ऐसे में वह ज्यादा खर्च कर बैठता है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जो मनुष्य बचत करना सीख जाता है, वह अवश्य ही पैसे वाला बनता है। पैसों के इस्तेमाल के बारे में विदुर कहते हैं कि आपने जो बचत किया, उसे किसी जानकार के साथ विचार करने के बाद ही निवेश करें।
महात्मा विदुर का मानना है कि जो व्यक्ति सत्य की राह पर चल कर पैसे कमाता है, उसे धनवान बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। जो व्यक्ति इमानदारी से पैसे कमाता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है। गलत कामों से कमाया हुआ धन मनुष्य को बर्बाद कर देता है।
ये भी पढ़ें-Narad Puran: कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना मृत्यु के बाद नरक में एंट्री हो जाती है तय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।