---विज्ञापन---

Religion angle-right

ये 3 आदतें आज ही बदलें, वरना लुट जाएगी घर की जमापूंजी

विदुर नीति के अनुसार, मनुष्य की 3 ऐसी गलत आदतें होती हैं, जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देती हैं। यदि इन आदतों को समय रहते न बदला जाए, तो व्यक्ति हमेशा आर्थिक तंगी से जूझता रहता है। आइए जानते हैं कि ये 3 आदतें कौन-सी हैं और इनसे बचना क्यों जरूरी है?

---विज्ञापन---

विदुर महाभारत के एक प्रमुख पात्र थे। वे धृतराष्ट्र और पांडु के सौतेले भाई थे और अपनी नीति, धर्म और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें महात्मा विदुर भी कहा जाता है। महात्मा विदुर की विदुर नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया गया है, जिनका पालन करके व्यक्ति सुखी और समृद्ध जीवन जी सकता है। इसमें धन-संबंधी कुछ विशेष बातें भी कही गई हैं।

कई लोग यह शिकायत करते हैं कि उनके पास पैसा नहीं टिकता और वे हमेशा आर्थिक संकट से जूझते रहते हैं। विदुर नीति के अनुसार, 3 गलत आदतें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देती हैं। अगर इन आदतों को समय रहते नहीं बदला गया, तो व्यक्ति हमेशा तंगहाली में रहता है। आइए जानते हैं, ये 3 आदतें क्या हैं, जिनसे बचना आवश्यक है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली से पहले घर में रख दें ये 5 चीजें, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

बेवजह धन खर्च करना

विदुर नीति के अनुसार, जो लोग बिना किसी ठोस कारण के धन खर्च करते हैं, उनकी जेब कभी भरी नहीं रहती। अनावश्यक खर्च करने वाले व्यक्ति को भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

कैसे बचें: हर महीने अपनी आय और व्यय का सही से आकलन करें और बजट बनाएं। जरूरी और गैरजरूरी खर्च में फर्क करें और आवश्यकता के अनुसार ही धन खर्च करें। हर महीने अपनी आय का कुछ हिस्सा बचत में लगाएं यानी बचत की आदत डालें।

धन का घमंड करना

महात्मा विदुर ने कहा है कि व्यक्ति को धन का घमंड नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग जो अपने धन के कारण दूसरों को छोटा समझते हैं, उनका धन अधिक समय तक नहीं टिकता। घमंड करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।

---विज्ञापन---

कैसे बचें: इसके लिए महात्मा विदुर कहते हैं कि विनम्र बनें और दूसरों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। धन का सही उपयोग करें, पैसा सिर्फ दिखावे के लिए खर्च न करें, बल्कि उसे जरूरतमंदों की सहायता और निवेश में लगाएं। आर्थिक सफलता के लिए धन के साथ-साथ ज्ञान भी बेहद जरूरी है। इसलिए शिक्षा के साथ ज्ञान को प्राथमिकता दें।

अत्यधिक कंजूसी करना

विदुर नीति के अनुसार, जरूरत से ज्यादा कंजूस व्यक्ति का धन किसी न किसी रूप में व्यर्थ चला जाता है। कई लोग धन को इतना बचाने की कोशिश करते हैं कि वे खुद भी उसका सही उपयोग नहीं कर पाते। दूसरी ओर, जो व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता करता है, दान-पुण्य करता है, उसे आर्थिक रूप से अधिक सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

कैसे बचें: न तो अत्यधिक कंजूस बनें और न ही फिजूलखर्ची करें यानी संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। समाज के जरूरतमंदों की मदद करने से न केवल धन का सही उपयोग होता है, बल्कि समाज का विकास भी होता है। इसलिए दान करने की आदत डालें। धन को बचाने के साथ-साथ सही जगह निवेश करना भी आवश्यक है, ताकि धन से धन को बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 10, 2025 05:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola