हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vidur Niti: इन 5 लोगों के घर पर बैठने से बचने से बचें, वरना बढ़ सकती हैं जीवन की मुसीबतें

Vidur Niti: महात्मा विदुर के अनुसार, यदि हम गलत संगति में समय बिताएं तो जीवन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. किन लोगों के घर जाने से बचना चाहिए और क्यों उनकी संगति हमारे भाग्य और मानसिक शांति पर नकारात्मक असर डाल सकती है? जानिए, विदुर नीति की महत्वपूर्ण सीख.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर, जिन्हें महाभारत काल का सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता है, ने जीवन और समाज के कई महत्वपूर्ण नियम बताए. उनकी विदुर नीति आज भी हमारी सोच और व्यवहार को दिशा देती है. महात्मा विदुर ने जीवन में सही संगति और नकारात्मक प्रभावों से बचने पर जोर दिया है. खासकर उन्होंने यह बताया कि किन लोगों के घर या संगति में अधिक समय बिताना हमारे जीवन, मानसिक शांति और भाग्य के लिए हानिकारक हो सकता है. आइए जानते हैं, किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए?

कामी-लंपट व्यक्तियों के घर

कामातुर, काम पिपासु और लंपट लोग वासना और लालच के कारण दूसरों को बहकाते हैं.

  • ऐसे लोगों के संग समय बिताने से चरित्र और सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
  • ये व्यक्ति आपको गलत मार्ग पर ले जा सकते हैं.
  • महाभारत के समय भी विदुर ने इनसे बचने की सलाह दी थी.

लालची और स्वार्थी लोगों के घर

महात्मा विदुर ने स्वार्थ और लालच की संगति से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि इससे मन में नकारात्मकता बढ़ती है.

विज्ञापन
  • ऐसे लोग केवल अपने लाभ के बारे में सोचते हैं.
  • आपके निर्णय और सोच पर निगेटिव असर पड़ सकता है.
  • जीवन में गलत फैसले लेने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Lord Budha Story: महात्मा बुद्ध की चुप्पी ने बदल दी कहानी, शांति में होती है सच्ची ताकत

गुस्सैल व्यक्तियों के घर

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने वाले लोग अपने घर का माहौल तनावपूर्ण रखते हैं.

विज्ञापन
  • इससे डर, असुरक्षा और चिड़चिड़ापन बढ़ता है.\
  • मानसिक शांति और आत्मविश्वास पर असर पड़ता है.
  • आपके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है.

झूठे-धोखेबाज व्यक्तियों के घर

विदुर नीति बताती है कि झूठ, कपट और छल करने वाले व्यक्ति दूसरों का भला नहीं कर सकते हैं.

  • उनके संग या घर में समय बिताने से तनाव और शक बढ़ता है.
  • मन में अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता उत्पन्न होती है.
  • जीवन में फैसले लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है.

आलसी व्यक्तियों के घर

महात्मा विदुर कहते हैं कि आलस्य जीवन में प्रगति का सबसे बड़ा दुश्मन है.

विज्ञापन
  • ऐसे लोग दिनभर समय बर्बाद करते हैं और काम नहीं करते है.
  • उनके संग समय बिताने से आपकी सोच और काम करने की क्षमता धीमी हो जाती है.
  • जीवन में आगे बढ़ने और अवसरों का लाभ लेने में बाधा आती है.

यह भी पढ़ें: Vikram Samvat: अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है विक्रम संवत, जानें हिन्दू नववर्ष के रोचक फैक्ट्स

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola