हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vibhuvana Sankashti 2026 Today: आज विभुवन संकष्टी पर करें गणेश जी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vibhuvana Sankashti 2026 Today: गणेश जी की पूजा के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. आज अधिकमास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. आज विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय के समय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vibhuvana Sankashti 2026 Today: हर महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. आज अधिकमास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर विभुवन संकष्टी का व्रत है. अधिकमास की संकष्टी चतुर्थी को विभुवन संकष्टी के नाम से जानते हैं. विभुवन का अर्थ तीनों लोक में विद्यमान होता और संकष्टी का अर्थ संकटों को दूर करने वाला होता है. विभुवन संकष्टी का व्रत करने से जीवन में चल रहे संकटों का नाश होता है और सुख-सौभाग्य की की प्राप्ति होती है.

विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2026 (Vibhuvana Sankashti Today)

विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज रखा जा रहा है. इस तिथि का आरंभ रात को 9 बजकर 21 मिनट पर होगा. जिसका समापन 4 जून को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा. संकष्टी चतुर्थी व्रत में चन्द्रोदय का महत्व होता है. चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न होता है. आज तृतीया तिथि है, लेकिन चतुर्थी तिथि का चन्द्रोदय आज रात हो रहा है. आज रात चन्द्रोदय 10 बजकर 4 मिनट पर होगा.

ये भी पढ़ें – Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 03 June 2026: आज बुधवार के दिन विभुवन संकष्टी का संयोग, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

विभुवन संकष्टी शुभ मुहूर्त (Vibhuvana Sankashti Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:02 से 04:43
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:22 से 05:23
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:38 से 03:34
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:14 से 07:34
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:15 से 08:16
अमृत काल- शाम 07:37 से 09:24
निशिता मुहूर्त- रात 11:59 से 12:40, 4 जून

विभुवन संकष्टी पूजा विधि (Vibhuvana Sankashti Puja Vidhi)

आज विभुवन संकष्टी के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. विभुवन संकष्टी का व्रत बुधवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. घर में पूजा स्थल की सफाई करें और इसके बाद चौकी स्थापित कर पीला कपड़ा बिछाएं. भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. गणेश जी को पंचामृत से स्नान कराएं. दुर्वा, पान, फल, फूल और मोदक आदि अर्पित करें. गणेश जी का ध्यान करें और पूजा कर आरती करें. गणेश जी को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola