Vat Purnima Vrat 2026: शादीशुदा महिलाओं को पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट पूर्णिमा व्रत रखना चाहिए. वट पूर्णिमा व्रत माता सावित्री की पूजा के लिए खास होता है. माता सावित्री ने अपनी बुद्धिमत्ता और संकल्प से यमराज से अपने पति के प्राण वापस प्राप्त कर लिये थे. वट सावित्री पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये वट पूर्णिमा व्रत की पूजा शुभ मुहूर्त और इस दिन किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में जानते हैं.
वट पूर्णिमा व्रत पूजा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:06 से 04:46
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:26 से 05:26
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:52
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:44 से 03:40
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:22 से 07:42
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:23 से रात 08:23
अमृत काल- रात में 08:53 से 10:40
ये भी पढ़ें – Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, कब है योगिनी एकादशी? जानिए सटीक तारीख और व्रत का महत्व
वट पूर्णिमा पर क्या करें?
वट पूर्णिमा का व्रत करें और इस दिन सात्विक भोजन करें. वट पूर्णिमा व्रत के दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए. बरगद के पेड़ के तने को कच्चे सूत या कलावे से लपेटें. आप वट वृक्ष की 7 बार परिक्रमा करें. आप पूजा के दिन सावित्री और सत्यवान की कथा का पाठ करें. इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है. वट सावित्री व्रत पर महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए.
वट पूर्णिमा पर क्या न करें?
वट पूर्णिमा व्रत के दौरान काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें. इस दिन लाल और हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है. व्रत के दिन क्रोध, झगड़ा या वाद-विवाद से बचना चाहिए. व्रत के दौरान मन शांत रखें. पति का सम्मान करें. वट पूर्णिमा के दिन बाल कटवाना और नाखून काटना वर्जित होता है. इस दिन मांस खाने, लहसुन-प्याज के सेवन से बचना चाहिए. आप तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
2 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
3 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
4 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
6 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
21 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines