---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vat Purnima 2025: पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाएं करें 3 उपाय, पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन का मिलेगा आशीर्वाद

Vat Purnima Upay: सुहागिन महिलाओं के लिए वट पूर्णिमा के व्रत का खास महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ करने से उतना ही फल मिलता है, जितना वट सावित्री व्रत वाले दिन की गई आराधना से मिलता है। चलिए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत की सही तिथि और इस पावन दिन करने वाले उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Vat Purnima 2025 Upay: धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ मास का हर एक दिन बेहद खास है। इस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भी अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन मन के कारक ग्रह चंद्र ‘ज्येष्ठा’ नक्षत्र में मौजूद होते हैं। इसी वजह से इस तिथि को ज्येष्ठा पूर्णिमा कहा जाता है। ज्येष्ठा पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, जिस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष (बरगद) की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।

वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अच्छी मैरिड लाइफ के लिए रखती हैं। यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है। सावित्री ने अपनी कड़ी तपस्या से यमराज को खुश कर अपने पति को नया जीवन दिलाया था। शास्त्रों में वट पूर्णिमा के पावन दिन सुहागिन महिलाएं द्वारा करने वाले कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिनसे उन्हें पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

वट पूर्णिमा 2025 में कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का आरंभ 10 जून 2025 को सुबह 11:35 से होगा। जबकि समापन अगले दिन 11 जून को दोपहर 01:13 बजे होगा। उदयातिथि नियम के अनुसार, इस साल 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी वट पूर्णिमा मनाई जाएगी। जबकि व्रत रखने की सही तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है।

वट पूर्णिमा के उपाय

  • क्लेश दूर करने का उपाय

यदि आपकी मैरिड लाइफ में सब कुछ सही नहीं चल रहा है तो इस शुभ दिन सुहागिन महिलाएं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। वट वृक्ष की पूजा करें। पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। इस दौरान अपने हाथ में कलावा रखें और उसे पेड़ पर लपेटें। अंत में वृक्ष के पास घी का एक दीपक जलाएं और अपने खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से कपल के बीच चल रहे क्लेश कम होंगे। साथ ही देवी-देवताओं से लंबी आयु का आशीर्वाद मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---
  • पति की लंबी आयु के लिए करें ये उपाय

वट पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाएं सच्चे मन से शिव जी की पूजा करें। शिव जी की पूजा करने के बाद वट वृक्ष की पूजा करें। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और 11 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। इस दौरान पेड़ में कलावा लपेटें। पति की लंबी आयु के लिए कामना करें और गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपकी मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है।

  • अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने का उपाय

अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए इस शुभ दिन सुहागिन महिलाएं वट पेड़ की पूजा करें और उस पर 11 बार लाल सूत लपेटें। साथ ही पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णु-लक्ष्मी जी की उपासना करें। इस उपाय से आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही पति-पत्नी की खराब सेहत में सुधार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 08, 2025 04:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola