Vasudeva Vinayak Chaturthi Vrat 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए वासुदेव विनायक चतुर्थी व्रत का खास महत्व है, जो कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. हालांकि, देश में कई जगहों पर इस व्रत को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि वासुदेव विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखने और गणेश जी के वासुदेव स्वरूप की पूजा करने से जीवन के तमाम दुखों से मुक्ति मिलती है. साथ ही व्यक्ति को अच्छी सेहत, खुशहाल जीवन और लंबी उम्र आदि का आशीर्वाद मिलता है. हालांकि, वासुदेव विनायक चतुर्थी पर चांद को देखने की मनाही है, अन्यथा व्यक्ति पर चोरी या बदनामी का झूठा आरोप लग सकता है.
चलिए अब जानते हैं आज किस समय और कैसे गणेश जी की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको आज चांद निकलने के समय के बारे में पता चलेगा.
वासुदेव विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:48 से सुबह 05:36
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:32 से शाम 06:56
- अमृत काल- शाम 06:23 से रात 10:42
- चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त- सुबह 11:15 से दोपहर 01:41
आज वर्जित चन्द्र दर्शन का समय
आज 22 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर चन्द्रोदय होगा, जबकि चन्द्रास्त रात में 10:15 मिनट पर होने वाला है. ऐसे में वर्जित चन्द्र दर्शन का समय सुबह 08:15 से लेकर रात 10:15 मिनट तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज
वासुदेव विनायक चतुर्थी की पूजा विधि
- प्रातः काल स्नान करने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें.
- पूजन स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
- सिंदूर, अक्षत, दूर्वा, लड्डू, मोदक, शमीपत्र और सुपारी अर्पित करते हुए भगवान गणेश के नाम का जाप करें.
- घी का दीपक जलाने के बाद व्रत की कथा का पाठ करें.
- आरती करने के बाद अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें.
- चंद्रोदय के बाद गणेश जी की पूजा करने के पश्चात प्रसाद खाकर आप व्रत खोल सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
47 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines