Vastu Tips: घर केवल ईंट और दीवारों से नहीं बनता. इसे ऊर्जा, आदतें और छोटी-छोटी वस्तुएं मिलकर एक सुखी स्थान बनाती हैं. वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें भी भाग्य, समृद्धि और खुशहाली पर प्रभाव डालती हैं. झाड़ू, कैंची, चाकू और पायदान ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें हर घर में देखा जाता है, लेकिन इनके प्रयोग में की गई भूलें जीवन में परेशानियां खडी कर सकती हैं. आश्चर्य की बात ये है कि इन बातों को 90% लोग, चाहे वह महिला हो या पुरुष, नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं, इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने के खास नियम क्या हैं?
झाडू: समृद्धि से जुड़ी एक खास वस्तु
वास्तु में झाडू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इसका सम्मान करना जरूरी है. टूटी झाडू रखना अशुभ माना जाता है. झाडू को कभी पैर से न छुएं और न ही इसे फेंकें. ध्यान रखने की बात यह है कि झाडू को घर में खुले में न रखें. इसे हमेशा किसी कोने में ढककर रखें. सूर्यास्त के बाद झाडू लगाने से घर की शांति और समृद्धि पर नकारात्मक असर पडता है. इस समय साफ-सफाई शुरू करने से दरिद्रता का प्रभाव बढने की मान्यता है.
ये भी पढ़ें: Shiva Purana: अपनी बागवानी में लगा लिया ये 3 फूल, जनम-जनम तक घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास
कैंची: रिश्तों की मिठास पर असर
कैंची केवल एक औजार नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा पर प्रभाव डालने वाली वस्तु मानी जाती है. खाली कैंची चलाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह अनचाहे विवादों को जन्म देती है. कैंची को दूसरों को देने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है. इसे हमेशा बंद करके सुरक्षित स्थान पर रखें. कैंची को बेवजह खुला छोडना भी अच्छा नहीं माना जाता. इससे परिवार में तनाव और गलतफहमियां बढ सकती हैं.
चाकू: रसोई की ऊर्जा का संतुलन
चाकू रसोई की एक महत्वपूर्ण वस्तु है और यह भोजन की ऊर्जा से जुडा माना जाता है. चाकू को हमेशा उल्टा यानी धार नीचे की ओर रखकर रखना शुभ माना जाता है. धार रहित या जंग लगा चाकू घर में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को बढा सकता है. इसलिए चाकू को समय-समय पर साफ करना और उसकी धार सही रखना आवश्यक है. बहुत बडा चाकू घर में रखने से पति-पत्नी के संबंधों में तनाव बढने की मान्यता है. इसलिए केवल आवश्यक आकार वाले चाकू ही रखें.
पायदान: घर में प्रवेश का पहला संकेत
पायदान वह पहली चीज है जिस पर पैर रखते ही घर की ऊर्जा का प्रवाह शुरू होता है. गंदा या फटा पायदान नकारात्मकता को आकर्षित करता है. इसे हमेशा साफ रखें और समय-समय पर बदलते रहें. पायदान पर स्वस्तिक, शंख या धार्मिक चिह्न नहीं होने चाहिए. इनका अपमान होता है और घर की सुख-शांति प्रभावित होती है.
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: सफल लोग इन 5 गलतियों से रहते हैं दूर, वरना लाइफ हो जाती है बरबाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
16 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
18 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
20 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines