Vastu Tips:वास्तु शास्त्र और ऊर्जा विज्ञान के अनुसार घर में रखी गई चीजों की दिशा और स्थान हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। उन्हीं में से एक है घड़ी, जो समय के साथ-साथ ऊर्जा को भी नियंत्रित करती है। अगर घड़ी को गलत स्थान पर रखा जाए तो यह जीवन में रुकावट, मानसिक तनाव और दुर्भाग्य ला सकती है। वहीं, सही दिशा में रखी गई घड़ी सौभाग्य, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा लाती है। तो आइए आज हम जानेंगे कि किस स्थान पर घड़ी को रखना आपके लिए शुभ और अशुभ हो सकता है।
इन जगहों पर न रखें घड़ी
मुख्य द्वार के ऊपर या सामने
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप मुख्य द्वार पर घड़ी लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और यह सकारात्मक ऊर्जा को रोकती है। इसके साथ ही यह आपके जीवन की तरक्की में बाधा ला सकती है।
बेडरूम में विपरीत दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने बेडरूम में विपरीत दिशा में घड़ी लगाते हैं तो इससे आपकी नींद और मानसिक शांति पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में परेशानियां भी आ सकती है।
टूटी या बंद घड़ी को दीवार पर टांगना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रुकी हुई या खराब घड़ी टांगते हैं तो इससे आपके जीवन में रुकावट, नकारात्मक ऊर्जा और असफलता आ सकती है। यह आपकी आर्थिक और मानसिक समस्या भी बढ़ सकती है।
जानें घड़ी रखने के शुभ स्थान
पूर्व दिशा की दीवार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा की तरफ घड़ी लगाने से समय की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिनचर्या भी बेहतर बनती है।
उत्तर दिशा की दीवार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा धन और तरक्की से जुड़ी होती है। इस दिशा में घड़ी रखने से कार्यों में स्थिरता और सफलता मिलती है।
पढ़ाई या कार्यस्थल के सामने की दीवार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह स्थान प्रेरणा और अनुशासन से जुड़ा है। यहां घड़ी रखने से समय का बेहतर उपयोग और फोकस बना रहता है।
ये भी पढ़ें-इन 3 संकेत को ना करें नजर अंदाज, आपके जीवन में आने वाला है बड़ा बदलाव!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
14 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
17 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines