---विज्ञापन---

Religion

घर के मुख्य द्वार पर बना स्वास्तिक भी कर सकता है कंगाल! जानें सही दिशा और रंग

जाहिर सी बात है कि हम में से बहुत से लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग का स्वस्तिक बनाते या लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वस्तिक का सिर्फ रंग ही नहीं, दिशा के अनुसार चयन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है? तो आइएं वास्तु शास्त्र अनुसार जानते है कौन से रंग का कलर अपके घर के मुताबिक शुभ होगा।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्वास्तिक हिंदू धर्म में शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन अगर स्वास्तिक को गलत दिशा में और गलत रंग में लगाया जाए तो इसका गलत प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर हो सकता है।

तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते है आपके घर की दिशा के अनुसार किस रंग का स्वास्तिक लगाना आपके और आपके घर के लिए शुभ होगा।

---विज्ञापन---

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की ओर है तो नीले रंग का स्वास्तिक बनाना या लगाना आपके घर के लिए शुभ माना जाता है। नीला रंग घर में सुख-शांति बनाए रखने के साथ-साथ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सहायक होता है।

पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर का मुख पूर्व दिशा की ओर है तो हरे रंग का स्वास्तिक लगाना या बनाना चाहिए। यह रंग सफलता और उन्नति का प्रतीक माना जाता है और जीवन में प्रगति के द्वार खोलता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

 

A post shared by Deepak (@vastu.deepak) 

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिनके घर की दिशा दक्षिण की ओर है उन्हें लाल रंग का स्वास्तिक लगाना या बनाना चाहिए। लाल रंग ऊर्जा, समृद्धि और सकारात्मकता को आकर्षित करता है और परिवार में खुशहाली लाता है।

---विज्ञापन---

पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर का प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में है तो सफेद , ग्रे या पीले रंग का स्वास्तिक लगाना उत्तम रहेगा। ये रंग स्थिरता, मानसिक शांति और समृद्धि के प्रतीक होते हैं।

स्वास्तिक बनाने या लगाने से पहले दें ध्यान

  • स्वास्तिक को हमेशा साफ और सुंदर तरीके से बनाएं।
  • इसे घर के द्वार के दोनों ओर समान रूप से लगाएं तो इसके बेहतर परिणाम मिलते  हैं।
  • दिशा के अनुसार सही रंग का चुनाव करने से आपकी आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें-कुत्तों को भोजन कराना क्यों है शुभ, जानें ज्योतिष के अनुसार कौन-से ग्रह होते हैं शांत?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Apr 19, 2025 12:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola