Vastu Tips: हमारे आसपास होने वाली घटनाओं से कई शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. इसी प्रकार घर में कबूतरों का आना या घर की बालकनी में घोंसला बना लेना कई संकेत करता है. बालकनी में, छत पर या घर की खिड़की पर कबूतर आकर बैठ जाते हैं, तो यह वास्तु के अनुसार अलग-अलग संकेत देता है. बता दें कि, घर में कबूतरों के आने के बारे में वास्तु के साथ ही नारद संहिता में भी बताया गया है.
कैसा होता है कबूतर का आगमन?
लक्ष्मी आगमन का संकेत – नारद संहिता में कबूतर को सुख, शांति और देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधि करने वाला पक्षी मानते हैं. अगर कबूतर घर की बालकनी में या छत पर आकर शांत बैठकर दाना चुगता है, तो यह शुभ संकेत होता है. यह लक्ष्मी आगमन का संकेत माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष समेत 4 राशियों को हो सकता है लाभ
तंगी दूर होने के संकेत – अगर सुबह के समय प्रथम प्रहर में घर के बाहर कबूतर आकर बैठ जाता है. कबूतर की गुटरगूं की आवाज सुनाई देती है, तो यह जीवन में चल रही आर्थिक तंगी की परेशानी के दूर होने का संकेत होता है.
नकारात्मक शक्तियों का नाश – घर में कबूतर और पक्षियों का बार-बार आना और जाना अटके हुए कामों को पूरे होने की ओर इशारा करता है. यह जीवन से नकारात्मकता के खत्म होने की ओर इशारा करता है.
कैसा होता है घर में घोंसला बनाना?
घर में कबूतर के आने, कबूतर की आवाज आने और इसकी आवाजाही होने के अलावा इसके घर में घोंसला बनाने से अलग संकेत मिलते हैं. बता दें कि, कबूतर का घर में स्थायी ठिकाना बना लेना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है. यह आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है. यह जीवन में दरिद्रता और मानसिक अशांति का कारण बनता है. वास्तु के अनुसार घर में घोंसला होने से गंदगी बढ़ती है. घर के कोने में तिनकों और गंदगी के होने से इसका नकारात्मक प्रभाव होता है.
आपके घर में किसी स्थान पर कबूतर ने घोंसला बना लिया है और घोंसले के अंदर अंडे हैं. ऐसे में इसे तोड़ने की बजाय अंडे से बच्चे निकलने और इनके उड़ जाने का इंतजार करें. वरना आपके ऊपर जीव हत्या का पाप लगेगा. घोंसला खाली होने के बाद इसे हटा दें. इसके बाद इस स्थान पर कबूतरों के आने का रास्ता बंद कर दें. वरना भविष्य में वह फिर से यहां घोंसला बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Hanuman Ji Story: जब हनुमान जी को हुआ था शक्ति का अभिमान, तब श्रीराम ने ऐसे कराया गलती का अहसास, पढ़ें रोचक कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
2 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
20 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines