Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल घर की बनावट ही नहीं बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए कई सरल और प्रभावशाली उपाय भी बताता है। इनमें से एक बेहद खास उपाय है रात को सोते समय तकिए के नीचे कुछ शुभ और ऊर्जावान वस्तुओं को रखना। ये वस्तुएं न केवल मानसिक शांति देता हैं बल्कि जीवन की बाधाओं, नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को भी दूर करने में मदद करती हैं। तो आइए जानें कौन-कौन सी वह खास चीजें हैं जिन्हें आपको अपने तकिए के नीचे रखना चाहिए।
हल्दी की गांठ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ रखते हैं तो यह आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य ला सकती है। इसके साथ ही हल्दी की गांठ रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यह उपाय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
तेजपत्ता
तेजपत्ता एक शक्तिशाली औषधीय और ऊर्जा-संतुलन पत्ता है। इस पर मंत्र ॐ शीम को लिखकर तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने से बुरे सपनों, मानसिक बेचैनी और बुरी नजर से बचाव होता है। यह उपाय घर में शांति और संतुलन बनाए रखता है।
तुलसी का पत्ता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। अगर आप सोते समय तकिए के नीचे सूखा तुलसी का पत्ता रखते हैं तो इससे आपका मन शांत होता है, साथ ही चिंता और डर कम हो जाता है। यह उपाय मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
चांदी का सिक्का
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी शुद्धता, चंद्र ऊर्जा और शीतलता का प्रतीक है। चांदी का एक सिक्का तकिए के नीचे रखने से आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही आपके अनावश्यक खर्च रुकते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 4 चीजें, वास्तु दोष के खत्म होने से बढ़ेंगी खुशियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
11 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
15 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
18 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines