Vastu Tips: स्वाद, सेहत और समृद्धि से भरी रहेगी रसोई, बस कभी खत्म न होने दें किचन में ये 5 चीजें

किचन केवल खाना पकाने की जगह नहीं बल्कि यह घर की खुशहाली, सेहत और समृद्धि का स्रोत भी है। मान्यता है कि किचन में कुछ जरूरी चीजें हमेशा बनी रहने से मां अन्नपूर्णा की कृपा से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं, ये 5 चीजें क्या हैं जो किचन में कभी खत्म नहीं होनी चाहिए?

kitchen-vastu-tips-maa-annapurna

किचन केवल खाना पकाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह घर की खुशहाली, सेहत और समृद्धि का स्रोत भी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में किचन का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर किचन में कुछ जरूरी चीजें हमेशा बनी रहें, तो घर में न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं वे 5 चीजें, जो किचन में कभी खत्म नहीं होनी चाहिए?

आटा

किचन में आटे का हमेशा मौजूद रहना बहुत जरूरी माना गया है। वास्तु के अनुसार अगर आटा पूरी तरह खत्म हो जाए, तो इससे घर में दरिद्रता, मान-सम्मान की हानि और आर्थिक तंगी आने लगती है। विशेष ध्यान रखें कि आटा खत्म होने पर उसका डिब्बा झाड़ने की गलती न करें, क्योंकि इससे मां अन्नपूर्णा की नाराजगी बढ़ सकती है।

चावल

चावल को घर की समृद्धि और बरकत से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में चावल पूरी तरह खत्म हो जाए, तो शुक्र दोष लग सकता है। शुक्र दोष का असर घर की सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। इसलिए चावल हमेशा थोड़ा-सा भी सही, किचन में जरूर होना चाहिए।

नमक

नमक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे शुद्धता और संतुलन का प्रतीक भी माना जाता है। अगर घर में नमक पूरी तरह खत्म हो जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है। यह घर के माहौल को भारी और अशांत बना सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि नमक कभी पूरी तरह खत्म न हो।

हल्दी

हल्दी को स्वास्थ्य, पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, किचन में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए तो गुरु दोष लग सकता है। इससे घर में मानसिक तनाव, अस्थिरता और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए हल्दी का डब्बा हमेशा भरा रखें।

सरसों का तेल

सरसों का तेल शनि देव से जुड़ा हुआ माना जाता है। किचन में सरसों का तेल खत्म हो जाना शनि की अशुभता को बुलावा देता है। इससे जीवन में रुकावटें, संघर्ष और बाधाएं आने लगती हैं। इसलिए सरसों का तेल हमेशा स्टॉक में रखें।

आपको बता दें, घर की रसोई अगर संतुलित और भरी-पूरी हो, तो उसका सीधा असर पूरे परिवार के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इन 5 चीजों को हमेशा किचन में बनाए रखें, ताकि मां अन्नपूर्णा की कृपा से जीवन में स्वाद, सेहत और समृद्धि का रस हमेशा बहता रहे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ