Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है मानव कल्याण। यह विद्या मनुष्य मात्र के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे आसपास के वातावरण और ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का मार्ग प्रशस्त करता है। अगर आप अपने जीवन में तनाव, कष्ट या बाधाओं से जूझ रहे हैं, तो यहां बताए गए वास्तु के ये 3 उपाय आपके लिए बेहद कारगर और सटीक साबित हो सकते हैं। ये उपाय सरल हैं, लेकिन इनका प्रभाव अद्भुत है। आइए जानते हैं कि ये उपाय क्या हैं और इन्हें कैसे लागू किया जाए।
घर का मुख्य द्वार है सौभाग्य का रास्ता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है, यह सौभाग्य आने का रास्ता है। इसलिए मुख्य द्वार पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कत नही होनी चाहिए। क्योंकि, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रखना आवश्यक है।
उपाय:
- मुख्य द्वार पर स्वस्तिक या ओम का चिह्न लगाएं।
- दरवाजे के दोनों ओर तुलसी का पौधा या फूलदार पौधे रखें।
- दरवाजे के ऊपर घंटी या पिरामिड लगाएं, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे।
- दरवाजे के सामने कभी भी कूड़ेदान या जूते न रखें।
ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!
घर के उत्तर-पूर्व कोण को शुद्ध रखें
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को बहुत ही पवित्र और ऊर्जावान माना गया है। यह दिशा जल तत्व से जुड़ी है और यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर इस कोण में गंदगी या भारी सामान रखा हो, तो यह ऊर्जा प्रवाह को बाधित कर सकता है।
उपाय:
- उत्तर-पूर्व कोण में हमेशा सफाई रखें और इसे क्लटर-फ्री रखें यानी अधिक से अधिक स्पेस बनाए रखें।
- इस कोण में पानी से जुड़ी चीजें जैसे एक्वेरियम, फव्वारा या पानी का घड़ा रख सकते हैं।
- इस दिशा में भगवान की मूर्ति या धार्मिक चीजें रख सकते हैं, जो सकारात्मकता को बढ़ाएंगी।
- इस कोण में कभी भी टॉयलेट, किचन या भारी फर्नीचर न रखें।
बेडरूम में वास्तु दोष को दूर करें
बेडरूम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यहां हम आराम करते हैं और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। अगर बेडरूम में वास्तु दोष हो, तो इसका सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
उपाय:
- बेड को दीवार से सटाकर रखें, लेकिन सुनिश्चित करें कि बेड के नीचे कुछ भी न रखा गया हो।
- बेडरूम में मिरर यानी आईने या दर्पण को इस तरह रखें कि वह बेड को रिफ्लेक्ट न करे।
- बेडरूम में हल्के और सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल करें, जो शांति और सुकून दें।
- बेडरूम में भगवान की तस्वीर या धार्मिक चीजें न रखें, क्योंकि यह आराम के स्थान के लिए उचित नहीं है।
आपको बता दें कि आपको वास्तु शास्त्र के ये उपाय सरल लग सकते हैं, लेकिन इनका प्रभाव बहुत गहरा होता है। आप यकीन मानिए कि इन्हें अपनाकर आप अपने घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। मान्यता है कि ये उपाय न केवल तनाव और कष्ट को दूर करते हैं, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि भी लाते हैं। इसलिए आप इन्हें आजमाकर वास्तु के जादू को अपने जीवन में महसूस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
14 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
15 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
17 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines