Vastu Tips: घर का मुख्य द्वार बहुत ही खास होता है. प्रवेश द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका शुभ और अच्छी स्थिति में होना बहुत ही जरूरी होता है. वास्तु दोष लगने और घर के मुख्य द्वार से जुड़ी गलतियों के कारण इसका अशुभ प्रभाव जीवन की सुख-समृद्धि पर पड़ता है. वास्तु में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए.
जूते-चप्पल न रखें
घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल इकट्ठा करके नहीं रखने चाहिए. इनके अस्त-व्यस्त पड़े रहने के कारण घर में दरिद्रता आती है. जूते-चप्पल के मुख्य द्वार पर पड़े रहने के कारण धन का आगमन रुक जाता है. इसलिए ऐसी गलती करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
कांटेदार पौधे न रखें
घर के मुख्य द्वार के पास लोग पौधे रखना पसंद करते हैं. आप ऐसा करते हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पौधे सूखे और मुरझाए नहीं होने चाहिए. इसके साथ ही कांटेदार पौधे घर के मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए.
कूड़ा और डस्टबिन
आप घर के मेन गेट के पास कूड़ा इकट्ठा न होने दें. आपको यहां डस्टबिन रखने से भी बचना चाहिए. कूड़ा और डस्टबिन नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है. इसकी वजह से घर में कलह, तनाव और आर्थिक तंगी हो सकती है.
ये भी पढ़ें – Lucky Rings: इन 5 अगूंठियों को पहनने से चमक सकता है भाग्य, जीवन की परेशानियां होंगी दूर
टूटा सामान न रखें
टूटी कुर्सी, कबाड़ और कोई भी टूटा हुआ सामान घर के मुख्य द्वार के पास रखने से बचना चाहिए. यह करियर में बाधा और जीवन में नकारात्मकता का कारण बनता है. टूटे सामान से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ता है और तरक्की रुक जाती है.
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
घर में दरवाजे के पास भूलकर भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें. इसे रखना नकारात्मकता का कारण बन सकता है. बंद पड़े खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण घर में तनाव बढ़ सकता है. यह आर्थिक परेशानी का कारण भी बन सकता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
27 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines