Vastu Tips Saas-Bahu: हर घर में सास-बहू के झगड़े की खबरें सुनना आम सी बात है। कई बार तो लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि रिश्ते ही खत्म हो जाते हैं। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली इसलिए ही मिलाई जाती है घर की बहू की कुंडली में ऐसी कोई महा दशा न हो जो घर में कलेश पैदा करे। लेकिन फिर भी कई बार रिश्तों में तकरार बनी रहती है। घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े की वजह से मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है। वास्तु शास्त्र में सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर आप भी अपने घर में शांति कायम कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं वो 5 वास्तु टिप्स जिनसे सास-बहू के रिश्तों में बनी रहेगी मिठास।
1. घर में लगाएं ये पौधे
अगर सास-बहू के रिश्तों में दिन-प्रतिदिन कड़वाहट बढ़ती जा रही है जो इसके लिए आप घर में तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते खराब नहीं होंगे। इसके अलावा आप गुलाब, चंपा और चमेली का पौधा भी लगा सकते हैं जो प्यार बढ़ाने में भी हेल्प करते हैं।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब है अष्टमी और नवमी तिथि का कन्या पूजन? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
2. घर में न रखें इस रंग का कैबिनेट
भूलकर भी घर में काले रंग का कैबिनेट न रखें। फिर चाहे ड्रॉइंग रूम में हो या किचन में। वास्तु के अनुसार, काले रंग का कैबिनेट महिलाओं के मानसिक तनाव को बढ़ाता है। इसी रंग की वजह से सास-बहू के रिश्तों में अनबन भी आ जाती है। अगर आपके घर में भी काले रंग का कैबिनेट है जो आज ही निकाल बाहर करें, या कलर चेंज करवा लें।
3. इस दिशा में भूलकर भी न बनाएं किचन
वास्तु के अनुसार, जिन घरों में रसोईघर घर के मध्य में होता है उस घर के लोगों के बीच अनबन देखी जाती है। ऐसे में घर के बीच में तो गलती से भी किचन न बनवाएं। वहीं सास-बहू के रिश्तों में विवाद से बचने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में भी किचन न बनवाए। इसके लिए सही दिशा दक्षिण मानी जाती है।
4. इस दिशा में न रखें कूड़ेदान
क्या आपके घर में कूड़ेदान उत्तर पूर्व दिशा में रखा हुआ है? अगर हां तो जल्दी से उसकी दिशा बदलें, क्योंकि इस दिशा में डस्टबिन होने से सास-बहू के रिश्तों में तकरार रहती है।
5. सास-बहू का प्यार बढ़ाने के लिए क्या करें
जिन लोगों के घरों में सास-बहू की बिल्कुल भी नहीं बनती है वो एक काम करें। अपने घर में सफेद चंदन के गणपति या भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापित करें। उसे ऐसी जगह पर रखें जहां आसानी से हर किसी की नजर पड़े। ऐसा करने से सास-बहू के रिश्ते मिठाई से भी ज्यादा मीठे हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियों को ‘आजादी’ है पसंद, लिस्ट में है आपका नाम?
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines