Housekey Vastu Tips: चाबियां भले ही देखने में एक छोटी चीज लगती है, लेकिन यह घर के सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। घर का दरवाजा हो या अलमारी या फिर कार की चाबी, जब ये गुम होती हैं, तो क्या परेशानी होती है, यह किसी से छिपा नहीं है। दरअसल घर की चाबियां केवल चाबियां भर नहीं है, बल्कि ये नसीब का बंद ताला खोलने की भी कुंजी हैं। अक्सर बहुत से लोग चाबी को घर में एक निश्चित स्थान पर रखते हैं, लेकिन वे वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखी गई हैं कि नहीं इसका ध्यान नहीं रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक चाबियों को सही स्थान और सही तरीके से नहीं रखने पर घर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वास्तु शास्त्र में सभी महत्वपूर्ण और उपयोगी वस्तुओं को रखने के लिए सही स्थान और नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की चाबियां सही स्थान पर नहीं रखने घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जो मानसिक परेशानी और धन हानि का कारण होती है।
भूल से भी यहां न रखें चाबियां
ड्राइंग रूम: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ड्राइंग रूम में चाबियां नहीं रखनी चाहिए। यह परिवार के सदस्यों की मानसिक शांति के लिए शुभ नहीं होता है। यह फैमिली मेम्बर्स के बीच मनमुटाव की एक बड़ी वजह हो सकती है।
पूजा घर: पूजा कक्ष में चाबियां रखना शुभ नहीं होता है। अक्सर चाबियां गंदी होती हैं या लोग गंदे हाथों से चाबियां उठा लेते हैं, जबकि पूजा घर, घर का सबसे पवित्र स्थान होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में यहां चाबियां रखने से मना किया गया है। पूजा घर की पवित्रता भंग होने घर का वास्तु दोष बढ़ जाता है, जो भारी नुकसानदेह हो सकता है।
किचन (रसोई घर): घर का रसोई घर में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है, जो देवी लक्ष्मी का एक रूप है। रसोई घर से परिवार का स्वास्थ्य और उन्नति जुड़ी है। इस घर में कहीं भी चाबियां रखने से परिवार के सदयों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
चाबियां रखने की सही जगह और सही तरीका
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में चाबियां रखने की सबसे उपयुक्त जगह लॉबी में पश्चिम दिशा में है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि चाबियां डायरेक्ट दीवाल पर किसी कील या खूंटी से न टंगी हो। इसके लिए लकड़ी से बने चाबी स्टैंड का इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ी का चाबी स्टैंड आप घर के भीतरी कमरे के पूर्व और उत्तर कोने में भी रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Black Magic Upay: मुट्ठी भर चावल और 1 रुपये के सिक्के दूर करेंगे काला जादू और टोटके
इन बातों का रखें ध्यान
चाबियों को डाइनिंग टेबल, कुर्सी या बच्चों के कमरे में नहीं रखनी चाहिए। जंग लगी हुई या टूटी हुई चाबियां और ताले घर में नहीं रखने चाहिए। ये नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें: Black Magic Upay: मुट्ठी भर चावल और 1 रुपये के सिक्के दूर करेंगे काला जादू और टोटके
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
11 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
14 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
16 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
16 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
18 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines