Vastu Tips for Office Stress: ऑफिस के काम में तनाव की कई वजहें हो सकती हैं, मसलन काम की डेडलाइन, टार्गेट पूरा करने की जद्दोजहद, वर्क लोड यानी काम का बोझ, मीटिंग की लंबी-लंबी पारी, कभी सीनियर तो कभी बॉस की फटकार, असुरक्षा की भावना आदि। इन सबसे मन का बेचैन हो जाना या तनाव का बढ़ना लाजिमी है। लेकिन तनाव का लंबे समय तक टिकना अच्छी बात नहीं है, वरना जीवन में और दूसरी तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं, ऑफिस की टेंशन को दूर करने के आसान वास्तु उपाय।
डेस्क को साफ रखें
अपने वर्क प्लेस के डेस्क पर बहुत जरूरी सामान ही रखें। बेवजह का कबाड़ इकट्ठा न होने दें। डेस्क की नियमित सफाई करें, ध्यान रखें उस पर धूल, कागज के फटे टुकड़े आदि न हों। यदि ऑफिस की ओर से टेबल रैक या अलमारी मिली है, तो उसमें भी केवल जरूरी सामान ही रखें। हफ्ते में एक बार इसकी सफाई जरूर करें।
सही डेस्क चुनाव
ऑफिस में 8 से 10 घंटे काम करने के लिए सही डेस्क का चुनाव करना बहुत जरूरी है। वैसे डेस्क पर बैठने से बचें, जिसका मुख मुख टॉयलेट या सीढ़ियों की ओर हो। ऐसी डेस्क पर बैठने से मन उदास रह सकता है।
डेस्क बिखरा हुआ न रखें
यदि आपके डेस्क पर नोटबुक, डायरी, पेन-पेंसिल आदि फैला हुआ है, तो यह गलत है। वास्तु के अनुसार डेस्क पर बिखरी हुई ये चीजें काम और टारगेट में बाधाएं लाते हैं, इसलिए इससे बचें।
डेस्क पर ग्रीन प्लांट रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्क डेस्क पर बांस के पौधे या कोई और हरा पौधा रख सकते हैं। हरा रंग आंख और दिमाग को सुकून देता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा में भी बढ़ोतरी होती है, माहौल खुशनुमा होता है।
ठोस क्रिस्टल के उपाय
आप अपने ऑफिस डेस्क पर ठोस क्रिस्टल या पिरामिड भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे रखने से काम करने की क्षमता बढ़ती है और करियर में प्रगति होती है।
वास्तु तस्वीरें लगाएं
यदि आपके डेस्क के पीछे दीवाल है, तो उस पर पेड़-पौधे, दौड़ते घोड़े, उड़ते पक्षी आदि की तस्वीरें लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरें काम की गति को बढ़ाती हैं और काम को फिक्स डेडलाइन पर पूरा करने में मदद करती हैं।
डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति रखें
भगवान गणेश हर विघ्न और बाधा को हर लेते हैं। आप अपने डेस्क पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की छोटी मूर्ति रख सकते हैं। यह वास्तु उपाय आपको न केवल मानसिक अशांति से दूर रखेगा, बल्कि माहौल को भी सकारात्मक बनाएगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 रंग के वॉलेट होते हैं शुभ
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 चीजें, कामकाज में तरक्की के साथ बढ़ेगी सैलरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
4 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
23 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines