---विज्ञापन---

Religion angle-right

ऑफिस की टेंशन से मुक्ति दिलाएंगे 7 वास्तु उपाय; तरक्की भी होगी, सीनियर भी रहेंगे खुश

Vastu Tips for Office Stress: यदि ऑफिस का काम आप पर हावी है या वर्क लोड से आप तनाव में हैं, तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऑफिस में अपने वर्क प्लेस और डेस्क से जुड़े क्या वास्तु उपाय करें कि काम में मन लगे और काम सही समय पर पूरा हो?

---विज्ञापन---

Vastu Tips for Office Stress: ऑफिस के काम में तनाव की कई वजहें हो सकती हैं, मसलन काम की डेडलाइन, टार्गेट पूरा करने की जद्दोजहद, वर्क लोड यानी काम का बोझ, मीटिंग की लंबी-लंबी पारी, कभी सीनियर तो कभी बॉस की फटकार, असुरक्षा की भावना आदि। इन सबसे मन का बेचैन हो जाना या तनाव का बढ़ना लाजिमी है। लेकिन तनाव का लंबे समय तक टिकना अच्छी बात नहीं है, वरना जीवन में और दूसरी तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं, ऑफिस की टेंशन को दूर करने के आसान वास्तु उपाय।

डेस्क को साफ रखें

अपने वर्क प्लेस के डेस्क पर बहुत जरूरी सामान ही रखें। बेवजह का कबाड़ इकट्ठा न होने दें। डेस्क की नियमित सफाई करें, ध्यान रखें उस पर धूल, कागज के फटे टुकड़े आदि न हों। यदि ऑफिस की ओर से टेबल रैक या अलमारी मिली है, तो उसमें भी केवल जरूरी सामान ही रखें। हफ्ते में एक बार इसकी सफाई जरूर करें।

---विज्ञापन---

सही डेस्क चुनाव

ऑफिस में 8 से 10 घंटे काम करने के लिए सही डेस्क का चुनाव करना बहुत जरूरी है। वैसे डेस्क पर बैठने से बचें, जिसका मुख मुख टॉयलेट या सीढ़ियों की ओर हो। ऐसी डेस्क पर बैठने से मन उदास रह सकता है।

डेस्क बिखरा हुआ न रखें

यदि आपके डेस्क पर नोटबुक, डायरी, पेन-पेंसिल आदि फैला हुआ है, तो यह गलत है। वास्तु के अनुसार डेस्क पर बिखरी हुई ये चीजें काम और टारगेट में बाधाएं लाते हैं, इसलिए इससे बचें।

---विज्ञापन---

डेस्क पर ग्रीन प्लांट रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्क डेस्क पर बांस के पौधे या कोई और हरा पौधा रख सकते हैं। हरा रंग आंख और दिमाग को सुकून देता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा में भी बढ़ोतरी होती है, माहौल खुशनुमा होता है।

ठोस क्रिस्टल के उपाय

आप अपने ऑफिस डेस्क पर ठोस क्रिस्टल या पिरामिड भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे रखने से काम करने की क्षमता बढ़ती है और करियर में प्रगति होती है।

---विज्ञापन---

वास्तु तस्वीरें लगाएं

यदि आपके डेस्क के पीछे दीवाल है, तो उस पर पेड़-पौधे, दौड़ते घोड़े, उड़ते पक्षी आदि की तस्वीरें लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरें काम की गति को बढ़ाती हैं और काम को फिक्स डेडलाइन पर पूरा करने में मदद करती हैं।

डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति रखें

भगवान गणेश हर विघ्न और बाधा को हर लेते हैं। आप अपने डेस्क पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की छोटी मूर्ति रख सकते हैं। यह वास्तु उपाय आपको न केवल मानसिक अशांति से दूर रखेगा, बल्कि माहौल को भी सकारात्मक बनाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 5 रंग के वॉलेट होते हैं शुभ

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 चीजें, कामकाज में तरक्की के साथ बढ़ेगी सैलरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 24, 2024 08:27 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola