Vastu Tips for Office: आगे बढ़ रहे करियर में ब्रेक लगा सकती हैं ऑफिस बैग में रखी ये चीजें? जानें वास्तु नियम

Vastu Tips for Office: वास्तु शास्त्र में सभी चीजों से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है. वास्तु में ऑफिस से जुड़े नियमों और ऑफिस बैग से संबंधित कई नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ऑफिस बैग में कुछ चीजें रखना अशुभ होता है. चलिए इसके बारे में बताते हैं.

Vastu Tips for Office

Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips for Office: जीवन में तरक्की करने और सुख-शांति के लिए वास्तु के बताए नियमों का पालन करना चाहिए. छोटी सी गलती आपको परेशान कर सकती है. वास्तु शास्त्र में ऑफिस और ऑफिस बैग से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है. ऑफिस के वास्तु नियमों के बारे में अक्सर चर्चा होती है आज आपको ऑफिस के बैग से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे. चलिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जानते हैं किन चीजों को ऑफिस बैग में नहीं रखना चाहिए. इन चीजों का जीवन और करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

मेकअप और ज्वेलरी

ऑफिस के बैग में महिलाएं अक्सर मेकअप की चीजें और ज्वेलरी रखती हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत होता है. मेकअप और ज्वेलरी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और ऑफिस का संबंध बुध और मंगल ग्रह से होता है. इनके प्रभाव के कारण करियर में बाधा आ सकती है.

विज्ञापन

नेल कटर और नुकीली चीजें

ऑफिस बैग में कभी भी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए. आप ऑफिस बैग में नेल कटर या कोई भी नुकीली चीज न रखें. यह करियर में आने वाले अवसरों को काटने का संकेत मानी जाती हैं. इसे आपके काम में रुकावट आती है.

विज्ञापन

टूथब्रश और कंघी

टूथब्रश, कंघी व्यक्तिगत इस्तेमाल की कोई चीज ऑफिस बैग में रखें. वास्तु के मुताबिक, इन चीजों को ऑफिस में इन चीजों को सकते से आसपास की एनर्जी प्रभावित होती है. इससे ऑफिस में नेगेटिव माहौल बनता है.

परफ्यूम न रखें

आपको ऑफिस के बैग में परफ्यूम और डियोड्रेंट नहीं रखने चाहिए. इसको बनाने में थोड़ी सी मात्रा में अल्कोहल का इस्तेमाल होता है जो मन को भटकाने और करियर में रुकावट का कारण बनता है. इससे आपके करियर में बाधा आ सकती है.

विज्ञापन

गंदे और पहने हुए कपड़े

कोई भी गंदे कपड़े या आपके पहने हुए कपड़े ऑफिस के बैग में नहीं रखने चाहिए. यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ