Vastu Tips: धन खींचते हैं वास्तु के ये 5 उपाय, आज ही अपनाएं!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही इन उपायों से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं।

vastu tips

धन दिलाएंगे ये वास्तु के उपाय

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में ऊर्जा का सबसे ज्यादा महत्व होता है। हमारे घर में जैसी ऊर्जा होती है, हमारा स्वभाव भी वैसे ही हो जाता है। अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो जीवन में तरक्की, खुशियां आती हैं, वहीं, नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन में कष्ट और कलेश लाती है।

इसी कारण वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जो आपके घर औप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से मन अच्छा रहता है और घर से दरिद्रता का नाश होता है। धन का आगमन बढ़ता है और जीवन की परेशानियों का अंत हो जाता है।

विज्ञापन

धन के लिए करें ये उपाय

  • चांदी के सिक्के में रोली लगाकर तिजोरी में रख दें। चांदी का सिक्का चंद्रमा से संबंधित होता है। ऐसे में इस उपाय को करने से मन शांत और खुश रहता है। इससे सही फैसले लेने में हेल्प मिलती है। इसके साथ ही धन का आगमन बढ़ता है।
  • कौड़ियां समुद्र में मिलती हैं। इस कारण इनको माता लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में पांच कौड़ियों पर हल्दी लगाकर, इन्हें माता लक्ष्मी के पास रख दें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है।
  • मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों का तोरण लगाएं। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ॐ का चिह्न बनाना भी शुभ माना जाता है।
  • घर के पूजास्थल पर कुबेर यंत्र, श्रीयंत्र और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र रखें। इसके साथ ही डेली घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का पूजन करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का अंत होता है।
  • घर में तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इसके साथ ही रोज तुलसी माता की पूजा करें। इसके साथ ही मनी प्लांट और क्रसुला प्लांट को भी घर में रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ