Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आईना घर की ऊर्जा को प्रभावित करने वाला माना जाता है. आईना सही दिशा में लगाने से यह सकारात्मकता लाता है और भाग्य संवार देता है. अगर मिरर को गलत दिशा में और गलत तरीके से लगाया जाए तो इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घर में मिरर लगाने को लेकर क्या वास्तु नियम हैं? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर में आईना लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
आप घर में आईना लगाते समय कई बातों का खास ध्यान रखें. आपकी छोटी सी गलती के कारण वास्तु दोष लग सकता है जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. घर में मिरर गलत दिशा में और गलत तरीके से लगा हुआ है तो इसके कारण वास्तु दोष लग सकता है. जिससे जीवन में परेशानियों का आगमन होता है. इसलिए आप ऐसी गलती करने से बचें.
सही दिशा में लगाएं मिरर
आईना को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर ही लगाना चाहिए. इन दिशाओं को प्राकृतिक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा वाला माना जाता है. इससे घर का वातावरण बेहतर होता है. आप उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में मिरर लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Moles on Female Body: बेहद भाग्यशाली होता है महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल, साक्षात लक्ष्मी का होती हैं रूप
बेड के सामने न लगाएं शीशा
बेड के ठीक सामने आईना नहीं लगाना चाहिए. ऐसे में जब आप सोकर उठते हैं तो इससे सबसे पहले अपना प्रतिबिंब दिखता है. यह अच्छा नहीं माना जाता है. यह नींद को प्रभावित करता है. बेड के ठीक सामने मिरर लगाने से बचें.
हटा दें टूटे हुए खराब मिरर
कई लोग टूटे, चटके हुए या खराब आईने को घर में लागकर रखते हैं. अगर मिरर खराब हो गया है या टूट गया है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए. इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
मुख्य द्वार के सामने न लगाएं
घर के मेन गेट के प्रवेश के बाद ठीक सामने मिरर नहीं लगाना चाहिए. घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने मिरर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है. इससे घर की सुख-समृद्धि बाधित होती है. इसके अलावा आईना ऐसी जगह लगाएं. जहां मिरर हरियाली, रोशनी या सुंदर दृश्य का प्रतिबिंब बनाए.
आमने-सामने लगाने से बचें
शीशे को कभी भी एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं लगाना चाहिए. आमने-सामने दो मिरर को लगाने से बचना चाहिए. ऐसे लगे हुए मिरर लगातार प्रतिबिंब बनाता है जो मानसिक तनाव और अस्थिरता का कारण बन सकता है. ऐसे गलती करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
11 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
13 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
15 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
16 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
17 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines