Vastu Tips for Main Gate: घर के मुख्य द्वार पर कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. घर के गेट पर मौजूद कई चीजों के कारण वास्तु दोष लगता है. वास्तु दोष के कारण नकारात्मकता बढ़ती है. यह जीवन में बाधाओं और मुश्किलों का कारण बनती है. वास्तु के अनुसार, घर के सामने किन चीजों का होना अशुभ होता है? इसके कारण क्या नुकसान होता है? आपको इन चीजों से पैदा होने वाले वास्तु दोष को कैसे दूर करना चाहिए? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर के गेट के सामने पेड़
पेड़ लगाना पर्यावरण की दृष्टि से बेहद अच्छा माना जाता है. घर के सामने कई लोग पेड़ लगाते हैं. हालांकि, घर के मेन गेट के ठीक सामने पेड़ नहीं होना चाहिए. इसके कारण वास्तु दोष पैदा होता है और घर-परिवार में लोग बीमार रहते हैं. अगर घर के सामने पेड़ हैं तो आपको यहां तुलसी का पौधा रखना चाहिए. इससे वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं.
घर के ठीक सामने खंभा
घर के सामने बिजली का खंभा होना परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बनता है. इसके कारण तरक्की में बाधा आती है और कमाई प्रभावित होती है. आपको इस वास्तु दोष से बचने के लिए घर में क्रिस्टल पिरामिड रखना चाहिए. आप खंभे पर लाल कपड़ा बांधने का उपाय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Hanuman Ji Darshan: हनुमान मंदिर जाने से बरसती है बजरंगबली की कृपा, मिलते हैं कई आध्यात्मिक लाभ
गेट के ठीक सामने सीधी सड़क
घर के गेट के ठीक सामने सीधी सड़क जा रही है, तो यह अशुभ माना जाता है. इसके कारण घर में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है. गेट के सामने सीधी सड़क होने से पैसा पानी की तरह बहता है.
गेट के सामने नाला होना
अगर घर के गेट के सामने बड़ा नासा या खुली हुई नाली है, तो इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री होती है. घर के सामने नाला हो या किसी गड्ढे में पानी भरा हो. यह अशुभ माना जाता है. इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए नाले को ढकवा दें. इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करते रहें.
घर के सामने कूड़ेदान
घर के मेन गेट के सामने कूड़ा-कचरा और डस्टबिन नहीं होना चाहिए. घर के सामने कूड़ेदान होने के कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसके कारण आर्थिक परेशानी होती है. घर-परिवार में लोग बीमार रहते हैं. दवा पर खर्च बढ़ता है. आपको घर के सामने गंदगी नहीं रखनी चाहिए. इसे तुरंत साफ करें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बन सकती है गरीबी का कारण, आज ही निकालें बाहर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
18 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
20 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines