Vastu Tips For Holi 2026: होली का पर्व इस साल 3 मार्च को मनाया जाएगा. इसके एक दिन बाद रंगोत्सव होगा. होली के पर्व से पहले घर की साफ-सफाई के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर कर दें. घर में मौजूद कई चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं. आपको इन चीजों को घर से निकाल देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इन चीजों का घर में रखा होना अशुभ होता है. चलिए जानते हैं कि, होली की सफाई में घर से किन चीजों को बाहर कर दें.
रद्दी और कबाड़
घर में कहीं भी कबाड़ और रद्दी इकट्टा कर रखी है तो इसे होली की सफाई में घर से बाहर निकाल दें. पुराना कबाड़, अखबार की रद्दी या पुराने लोहे के सामान सभी को घर से बाहर कर दें. वास्तु के मुताबिक इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है.
बंद पड़ी घड़ी
बंद घड़ी को घर में रखना अशुभ माना जाता है. घर में बंद पड़ी हुई घड़ी तरक्की और सौभाग्य को रोक देती है. आपको इसे घर से निकाल देना चाहिए. टूटी घड़ी को भी घर में नहीं लगाना चाहिए.
फटे पुराने कपड़े
साफ-सफाई के दौरान फटे हुए और पुराने कपड़ों को फेंक देना चाहिए. फटे-पुराने कपड़ों को घर में रखने से घर नकारात्मकता का केंद्र बन जाता है. आप इन कपड़ों को घर से निकाल फेंकें.
ये भी पढ़ें – Holi 2026: क्यों और कैसे बच गए प्रहलाद? वरदान के बाद भी जल गई होलिका, पढ़ें पूरी कहानी
पुराने जूते-चप्पल
घर के पुराने कपड़ों के अलावा पुराने जूते-चप्पल भी निकाल फेंकें. पुराने और टूटे हुए जूते-चप्पल दरिद्रता और नकारात्मकता का कारण बनते हैं. इससे आर्थिक स्थिति खराब होती है.
सूखे पौधे निकाल दें
घर में पौधे लगाए हुए हैं और वह सूख गए हैं तो इन्हें निकाल फेंकें. इनकी जगह आप हरे-भरे ताजा पौधे लगाएं. खासकर तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसे बदल दें.
टूटे शीशे और तस्वीर
घर में टूटा हुआ शीशा और कांच रखना अशुभ होता है. टूटे हुए शीशे और खराब तस्वीरों को घर से निकाल देना चाहिए. खंडित मूर्तियों को पूजा स्थान से हटा दें. यह नकारात्मकता का कारण बन सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
10 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
12 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
13 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
14 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
17 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines