Career Growth Vastu Tips: जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा में काम करना भी बेहद ज़रूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे कार्यस्थल की दिशा, वातावरण और ऊर्जा हमारे आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और तरक्की पर गहरा प्रभाव डालती है। अगर ऑफिस या घर का वर्किंग स्पेस वास्तु दोषों से ग्रसित हो, तो तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।
वर्किंग स्पेस की दिशा और आकार
वास्तु के अनुसार, कार्यस्थल या ऑफिस का स्थान चौकोर या आयताकार होना चाहिए। गोल या अजीब आकार के ऑफिस में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है। यदि जगह का आकार बदलना संभव न हो, तो टेबल के नीचे चौकोर आकार की मेट बिछाना एक प्रभावी उपाय है। साथ ही, चौकोर टेबल पर काम करना शुभ माना गया है।
बैठने की दिशा और स्थान
- ऑफिस में बैठने का स्थान दक्षिण-पश्चिम कोना होना चाहिए।
- काम करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
- कुर्सी के पीछे मजबूत दीवार होनी चाहिए, जो कार्यस्थिरता और भरोसे का प्रतीक होती है।
- कुर्सी की बैक साइड ऊंची हो, जिससे व्यक्ति को बेहतर समर्थन और तरक्की के संकेत मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Lakshmi Ganesh Murti: दिवाली में भूलकर भी न खरीदें लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, मानी जाती है अशुभ
साफ-सफाई और ऊर्जा संतुलन
कार्यक्षेत्र में नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे न केवल ताजगी बनी रहती है, बल्कि मानसिक स्पष्टता भी बढ़ती है।
सकारात्मकता बढ़ाने वाले वास्तु उपाय
- भगवान कुबेर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें। इससे धन और नौकरी के अवसरों में वृद्धि होती है।
- अगर प्रोत्साहन की कमी महसूस हो रही हो या गुस्सा आता हो, तो टेबल पर एक कंसंट्रेशन रॉक या क्रिस्टल रखें।
- यदि प्रमोशन में रुकावट हो रही हो, तो टेबल पर एक ग्लोब रखें। यह नए अवसरों के द्वार खोलता है।
- टेबल पर ताजे फूल या छोटा पौधा भी रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
ये भी पढ़ें: Lakshmi Photo Vastu Tips: दिवाली में घर में धन वर्षा चाहते हैं, तो इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
8 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
9 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
13 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
14 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines