Vastu Tips: कई बार मेहनत करने के बाद भी अच्छा फल नहीं मिलता है। भले ही कुंडली में कितने भी राजयोग क्यों न हों, लेकिन शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसका मुख्य कारण है, घर में वास्तु दोष होना है। जी हां, अगर घर की रसोई, बाथरूम, कमरे, हॉल या किसी भी जगह पर वास्तु दोष बनता है तो यह आपकी तरक्की में बाधा पैदा कर सकता है। इस कारण वास्तु दोष से बचना ही एक अच्छा उपाय होता है।
वास्तु शास्त्र में घर के कमरों से लेकर बाथरूम तक के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के टॉयलेट या बाथरूम में कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप बाथरूम बनवाते समय वास्तु के नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार बाथरूम कैसा होना चाहिए और इसमें क्या चीजें नहीं होनी चाहिए?
इस दिशा में नहीं होना चाहिए बाथरूम
बाथरूम कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही बाथरूम के लिए उत्तर-पूर्वी दिशा भी शुभ नहीं मानी जाती है। बाथरूम हमेशा या तो उत्तर दिशा में या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में होना शुभ होता है।
गीले और गंदे कपड़े या तौलिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में गंदे या गीले कपड़े नहीं रखने चाहिए। इससे नमी बढ़ती है और यह नेगेटिव एनर्जी को भी अट्रैक्ट करता है। अधिकतर लोग गीले तौलिए बाथरूम में ही छोड़ जाते हैं या गंदे कपड़े भी बाथरूम में रख जाते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है।
टूटा हुआ शीशा
कभी भी टूटा हुआ शीशा बाथरूम में न रखें। अगर ऐसा है भी तो अभी इसे बाहर कर दें। टूटे शीशे से नकारात्मकता आती है, जो वास्तु दोष का कारण बनता है। इसके साथ ही घर में रहने वालों को बेचैनी की समस्या हो जाती है।
बेकार कॉस्मेटिक आइटम और दवाएं
बाथरूम में बेकार कॉस्मेटिक आइटम और दवाओं को कभी भी नहीं रखना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि बाथरूम में शैंपू, साबुन या ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाइयां रखते हैं। इनके खाली या एक्सपायर हो जाने पर भी वे इनको बाहर नहीं करते हैं। ऐसे में यह वास्तु दोष बनाता है। इस प्रकार की चीजें घर में पॉजिटिव एनर्जी को ब्लॉक कर देती हैं। जिससे व्यक्ति को पैसे की तंगी का सामना तक करना पड़ सकता है।
पैसे या वॉलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी बाथरूम में वॉलेट नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक हानि होनी है। वैसे भी धन को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वहीं, बाथरूम अपवित्र जगह है, ऐसे में अगर हम वॉलेट को बाथरूम में रखते हैं तो धन की हानि होने लगती है। इससे गरीबी आती है।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम
बाथरूम में घड़ी, मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक आइटम कभी भी लेकर नहीं जाने चाहिए। इसके साथ ही कभी रखने भी चाहिए। इससे मानसिक बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खराब नल
कभी भी बाथरूम में खराब पाइपलाइन या नल नहीं रखना चाहिए। अगर बाथरू में नल लीक हो रहा हो तो इसको ठीक करा लेना चाहिए। अन्यथा इससे धन की हानि होती है। माना जाता है कि जैसे-जैसे पानी बर्बाद होता है, वैसे ही धन की भी बर्बादी होती है।
टूटी हुई बाल्टी, मग या कबाड़
कई लोग बाथरूम में टूटी बाल्टी या मग, खराब झाड़ू आदि बाथरूम में रखते हैं। यह चीजें वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये चीजें घर की समृद्धि में बाधा डालती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2025: आपकी लाइफ बदल देंगे, फाल्गुन अमावस्या के ये 7 उपाय!
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
4 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
7 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
7 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
9 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
13 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines