Vastu Tips For Money: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. देवी लक्ष्मी की कृपा होने से व्यक्ति को धन की कमी नहींं होती है और धन संबंधी समस्याओं को नहीं झेलना पड़ता है. आप देवी लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो घर में वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए आपको धन लाभ के लिए वास्तु के नियमों और उपायों के बारे में बताते हैं जिनका ध्यान रखकर आप सुख-समृद्धि और धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं.
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
तिजोरी से जुड़ा उपाय
घर में तिजोरी या पैसे रखने का स्थान हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है. आप घर की इस दिशा में मां लक्ष्मी की फोटो लगा सकते हैं. इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.
मुख्य द्वार पर ये काम
धन लाभ के लिए घर के मुख्य द्वार पर आपको ओम, स्वास्तिक, कलश और शंख जैसे शुभ चिन्ह लगाने चाहिए. इन चिन्हों को बनाकर या लगाकर इनके ऊपर गंगाजल का छिड़काव करें. आपको घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Amla Navami 2025: धन संकट और कर्ज से परेशान हैं? आंवला नवमी पर करें ये अचूक उपाय; बरकत होगी तेज
झाड़ू रखने का स्थान
आपको झाड़ू को हमेशा घर में किसी कोने में या सही जगह पर रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू रखना शुभ नहीं होता है. इससे घर में तनाव और अशांति बढ़ती है. आप इस बात का खास ध्यान रखें.
दीपक जलाना
घर के मुख्य द्वार पर आपको रोज शाम को दीपक जलाना चाहिए. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है. इससे सकारात्मकता आकर्षित होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
2 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
3 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
5 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
9 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines