Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भारतीय परंपरा में ऊर्जा संतुलन और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने का एक वैज्ञानिक तरीका माना गया है। इसमें घर की बनावट, दिशाओं और उनमें रखे जाने वाले सामानों को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है– धन और पैसे को रखने की सही दिशा। अगर आप भी सोचते हैं कि पैसा तिजोरी में रख देने से बस काम हो गया, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़िए, क्योंकि वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखा गया धन आपके जीवन में आर्थिक संकट और बरकत की कमी ला सकता है। आइए किन दिशाओं में भूलकर भी धन, रुपये-पैसे आदि नहीं रखने चाहिए?
आग्नेय कोण में न रखें धन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा, जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है, धन रखने के लिए अशुभ मानी गई है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है और यहां रखे गए पैसे में स्थायित्व की कमी रहती है। इस दिशा में धन या तिजोरी रखने से अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और घर में आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। धीरे-धीरे धन कम होने लगता है और बचत पर असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: विदुर नीति से जानें बिना युद्ध किए शत्रु पर विजय पाने के अचूक उपाय
यहां धन रखने से बढ़ते हैं खर्च और कर्ज
अगर आप आग्नेय कोण में तिजोरी या कैश बॉक्स रखते हैं, तो इससे ना केवल आय पर असर पड़ता है, बल्कि खर्चों में भी तेजी से बढ़ोतरी होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की कमाई उसका साथ नहीं देती और अक्सर उसे कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ इस दिशा को धन रखने के लिए पूरी तरह मना करते हैं।
सुख-शांति पर पड़ता है असर
धन की गलत दिशा में स्थिति का असर सिर्फ आर्थिक स्थिति पर ही नहीं, बल्कि परिवार की सुख-शांति और मानसिक स्थिति पर भी होता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा धन परिवार में तनाव, झगड़े, और अशांति को बढ़ा सकता है। साथ ही, घर में पॉजिटिव एनर्जी की जगह नेगेटिव वाइब्स हावी हो जाती हैं।
पश्चिम दिशा में भी न रखें पैसा
सिर्फ आग्नेय कोण ही नहीं, पश्चिम दिशा को भी वास्तु में धन रखने के लिए अनुचित माना गया है। इस दिशा में पैसा रखने से आमदनी पर बुरा असर पड़ता है। आय के स्रोत बंद हो सकते हैं और अचानक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
धन रखने की कौन-सी दिशा है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा, जो कुबेर की दिशा है और पूर्व दिशा धन रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं। ये दिशाएं न केवल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं, बल्कि घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को भी बनाए रखती हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: हनुमान जी की कृपा से खूब धन और सम्मान पाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 hr agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
8 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
22 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines