Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें धन और पैसे, रुक सकती है बरकत; आ सकती है कंगाली

Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धन और पैसे को रखने के लिए सही दिशा का चुनाव बेहद जरूरी है। यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार धन को सही दिशा में रखते हैं, तो इससे न केवल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि घर में सुख-शांति और सकारात्मकता भी बनी रहती है। आइए जानते हैं, किस दिशा में धन और रुपये रखने से नुकसान होता है?

vastu-tips-where-to-keep-money-in-home
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भारतीय परंपरा में ऊर्जा संतुलन और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने का एक वैज्ञानिक तरीका माना गया है। इसमें घर की बनावट, दिशाओं और उनमें रखे जाने वाले सामानों को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है– धन और पैसे को रखने की सही दिशा। अगर आप भी सोचते हैं कि पैसा तिजोरी में रख देने से बस काम हो गया, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़िए, क्योंकि वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखा गया धन आपके जीवन में आर्थिक संकट और बरकत की कमी ला सकता है। आइए किन दिशाओं में भूलकर भी धन, रुपये-पैसे आदि नहीं रखने चाहिए?

आग्नेय कोण में न रखें धन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा, जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है, धन रखने के लिए अशुभ मानी गई है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है और यहां रखे गए पैसे में स्थायित्व की कमी रहती है। इस दिशा में धन या तिजोरी रखने से अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और घर में आर्थिक असंतुलन पैदा हो सकता है। धीरे-धीरे धन कम होने लगता है और बचत पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

यहां धन रखने से बढ़ते हैं खर्च और कर्ज

अगर आप आग्नेय कोण में तिजोरी या कैश बॉक्स रखते हैं, तो इससे ना केवल आय पर असर पड़ता है, बल्कि खर्चों में भी तेजी से बढ़ोतरी होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की कमाई उसका साथ नहीं देती और अक्सर उसे कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ इस दिशा को धन रखने के लिए पूरी तरह मना करते हैं।

सुख-शांति पर पड़ता है असर

धन की गलत दिशा में स्थिति का असर सिर्फ आर्थिक स्थिति पर ही नहीं, बल्कि परिवार की सुख-शांति और मानसिक स्थिति पर भी होता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा धन परिवार में तनाव, झगड़े, और अशांति को बढ़ा सकता है। साथ ही, घर में पॉजिटिव एनर्जी की जगह नेगेटिव वाइब्स हावी हो जाती हैं।

विज्ञापन

पश्चिम दिशा में भी न रखें पैसा

सिर्फ आग्नेय कोण ही नहीं, पश्चिम दिशा को भी वास्तु में धन रखने के लिए अनुचित माना गया है। इस दिशा में पैसा रखने से आमदनी पर बुरा असर पड़ता है। आय के स्रोत बंद हो सकते हैं और अचानक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धन रखने की कौन-सी दिशा है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा, जो कुबेर की दिशा है और पूर्व दिशा धन रखने के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं। ये दिशाएं न केवल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं, बल्कि घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को भी बनाए रखती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ