Vastu Tip: कई लोग ऐसे हैं जो बाहर से तो अपने घर को चमका लेते हैं, लेकिन जब बात बाथरूम की आती है तो वह हिस्सा सबसे गंदा रह जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बाथरूम सिर्फ साफ-सफाई का स्थान नहीं, बल्कि ऊर्जा प्रवाह का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। अगर आपका बाथरूम गंदा रहता है तो यह आपके जीवन पर भी खराब प्रभाव डाल सकता है। शास्त्रों के अनुसार बाथरूम में कभी भी गीले कपड़े, टूटी बाल्टी या मग नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में क्लेश, पैसों में तंगी, स्वास्थ्य खराब जैसी परेशानियां आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी पांच चीजें हैं जिन्हें आपको अपने बाथरूम में कभी नहीं रखना चाहिए।
गीले कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर कई लोग नहाने के बाद गीले कपड़े बाथरूम में ही लटका देते हैं जो कि यह आदत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। जिस कारण आपके घर में दरिद्रता का वास होता है और धन का आगमन रुक जाता है और घर के लोगों के जीवन में परेशानियां आने लग जाती हैं। अगर आपके बाथरूम में गीले कपड़े हैं तो उन्हें तुरंत बाहर कहीं सूखने के लिए फैला दें।
टूटी हुई बाल्टी और मग
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में टूटी बाल्टी या मग रखना खराब माना जाता है। अगर आपके घर के बाथरूम में टूटे हुए सामान हैं तो ये घर में आर्थिक रुकावट का संकेत होते हैं। यदि आप फिर भी इसका उपयोग कर रहे हैं तो यह आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके, नए और अच्छे बाल्टी-मग घर ले आएं।
टूटे बाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद बालों का झड़ना सामान्य बात है, लेकिन उन्हें बाथरूम में छोड़ देना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। टूटे हुए बाल वास्तु दोष पैदा करते हैं जिससे घर में पैसों की तंगी और मानसिक अशांति का वातावरण बनता है।
टूटा हुआ आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में टूटा हुआ शीशा रखना बहुत ही अशुभ माना गया है। टूटा शीशा पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियां लेकर आता है।
शीशे से निकलने वाली टूटी छवि नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है जिससे आपके जीवन में काफी कठिनाइयां आ सकती हैं।
हमेशा गीला बाथरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपका बाथरूम हमेशा गीला रहता है तो यह न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी नुकसानदायक भी है। शास्त्रों के अनुसार बाथरूम में स्थायी नमी लक्ष्मी जी को निराश कर सकती है।कोशिश करें अब नहाने के बाद तुरंत वाइपर लगाएं और बाथरूम को सुखाएं।
ये भी पढ़ें- महिलाओं को खड़े होकर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, लग सकता है पाप!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 hr agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
5 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines