Vastu Tips: अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि, उनके पास पैसा नहीं टिकता है. वह तंगी के कारण मुश्किलों से जूझते हैं. कई बार लोग किस्मत को कोसन लगते हैं और भगवान को दोष देते हैं. हालांकि, ऐसा आपकी किस्मत के कारण नहीं बल्कि गलतियों के कारण हो सकता है. जाने-अनजाने में इंसान कई ऐसी गलतियां करता है जो इंसान को बर्बाद कर सकता है. वास्तु में इनके बारे में बताया गया है. आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और दुखी हैं तो इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
थाली में हाथ धोना
आप खाना खत्म करने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं तो यह बहुत बड़ी गलती है. थाली में हाथ धोना अन्न की बर्बादी होता है. ऐसा करने से व्यक्ति के पास धन नहीं टिकता है और वह फिजूलखर्ची से परेशान रहता है.
घर में बंद घड़ी होना
घर में कोई घड़ी लगी हुई है और बंद हो गई है तो इसे तुरंत हटा दें. घर में लगी ऐसी घड़ियां आर्थिक रुकावट का कारण बन सकती है. यह जीवन की गति को थीमा करती है. घर में कोई बंद घड़ी है तो इसे तुरंत निकाल दें.
ये भी पढ़ें – Vaishakh Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए खास है वैशाख अमावस्या, इन उपायों से दूर होंगी जीवन की तमाम परेशानियां
घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल पड़े रहना
घर के दरवाजे को प्रवेश का द्वार ही नहीं बल्कि ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है. घर के मुख्य दरवाजे के पास अस्त-व्यस्त जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. यह घर की समृद्धि को रोकते हैं. आप ऐसे गलती करते हैं तो इसे सुधार लें.
रसोई में गंदे बर्तन रखना
रात को खाना खाने के बाद रसोई की साफ-सफाई करके सोना चाहिए. रसोई के गंदे बर्तनों को साफ कर देना चाहिए. रातभर के लिए जूठे बर्तन रसोई में छोड़ देते हैं तो इससे नकारात्मकता बढ़ती है. यह गलती घर में पैसों की तंगी का कारण बन सकती है.
रात को देर से सोना
अगर आप रोज रात को देर तक जागते रहते हैं तो यह वास्तु की दृष्टि से गलत होता है. इससे नकारात्मकता आती है. देर तक जागते रहने से व्यक्ति को धन से जुड़े फैसले लेने में परेशानी होती है. आप इन गलतियों को करते हैं तो इसमें सुधार कर लेना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
14 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
15 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
16 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines